Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

सहज व्यवहार और बेहतर तालमेल की पहचान छोड़ गए सीओ अरविंद चौरसिया

तलाश में जुटे वाहन मालिक

मांगने पर एजेंट को पीटा

सायरन बजते ही अलर्ट हुई टीमें, अंधेरे में सुरक्षित रहने का कराया अभ्यास

मुलायम सिंह की जयंती पर भगवंतनगर में सियासी संदेश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

एक ही दिन दो जगह से चोरी हुईं बाइक : तलाश में जुटे वाहन मालिक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Nov 22, 2026
Post views : 16

यूडीए कॉलोनी और करोवन मोड़ स्थित गेस्ट हाउस के बाहर हुई वारदात, सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट

उन्नाव। शहर में बाइक चोरों ने एक ही दिन दो अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया। मोती नगर स्थित यूडीए कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक गायब हो गई, जबकि करोवन मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर से शादी समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। दोनों घटनाएं 20 नवंबर की हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। फत्तेपुर चौरासी क्षेत्र के देवीखेड़ा निवासी दुर्गेश मोती नगर स्थित यूडीए कॉलोनी में रहकर सदर विधायक पंकज गुप्ता के कार्यालय में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे कार्यालय के काम से बाहर गए थे। इस दौरान अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर दी थी। शाम करीब 6:30 बजे लौटे तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने और लोगों से पूछताछ के बाद भी उसका पता नहीं चला। वहीं लोकनगर निवासी राकेश सिंह अपने बेटे अवनीश प्रताप सिंह के साथ 20 नवंबर को करोवन मोड़ स्थित गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 9:15 से 10 बजे के बीच बाइक चोरी हो गई। समारोह से बाहर आने पर बाइक नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। दोनों पीड़ितों ने सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई और बाइक बरामद कराने की मांग की। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन