सफाई कर्मियों के बीच पहुंची दीपावली की खुशियां : मिठाई देकर बढ़ाया उत्साह
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Sat, Nov 7, 2026
नगर की स्वच्छता में अहम भूमिका निभाने वालों के काम को सराहा, परिवारों की खुशहाली की कामना

गंगाघाट। शहर की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में जुटे सफाई कर्मचारियों के साथ नगर पालिका ने दीपावली की खुशियां साझा कीं। त्योहार के मौके पर कर्मचारियों को मिठाई भेंटकर उनका उत्साह बढ़ाया गया और उनके काम के प्रति आभार जताया गया। नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय ने सफाई प्रहरियों के बीच पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं संदेश फाउंडेशन के संस्थापक संदीप पांडेय भी मौजूद रहे। दोनों ने कर्मचारियों को मिठाई भेंट की और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कौमुदी पांडेय ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उनका परिश्रम ही नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। त्योहार के अवसर पर उनके साथ खुशियां बांटना सम्मान और आभार जताने का एक छोटा सा प्रयास है।

वहीं संदीप पांडेय ने कहा कि सफाई प्रहरी दिन-रात मेहनत कर शहर को साफ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उनके योगदान को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है। दीपावली की खुशियों में उन्हें और उनके परिवारों को शामिल करना सुखद अनुभव है।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन