Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कानपुर ले जाते समय मौत

25 लाख के गुम मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

मोहल्लों में चलाया जागरूकता अभियान

जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत और अजय त्रिवेदी जिला प्रभारी बने

मैंगो पार्टी में उठी सुरक्षा कानून की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मेधावी छात्रों का सम्मान : विधायक बोले, शिक्षा से ही बनेगा मजबूत भारत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 2, 2026
Post views : 19

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मां सरस्वती की प्रतिमा देकर किया गया सम्मानित

उन्नाव। विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी (सरोसी ब्लॉक) सभागार में सोमवार को आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है, जब उसके साथ अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कार भी जुड़े हों। शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक का आयोजकों ने माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां पूरे समाज को प्रेरित करती हैं। ऐसे सम्मान समारोह अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने की अपील करते हुए कहा कि सफलता का कोई विकल्प नहीं होता। शिक्षा के माध्यम से ही युवा अपने परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सम्मानित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर नई उपलब्धियां हासिल करें और जिले का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी, मंडल अध्यक्ष सुशील रावत, जिला पंचायत सदस्य करुणाकांत लोधी, पूर्व प्रधान मन्नापुर दिनेश तिवारी, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष बालकिशन निषाद, श्रीमती सुमन देवी, कुंवर बहादुर, अश्विनी अग्निहोत्री, जनक सिंह, हरिगोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन