Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

दो साल पहले हुई थी शादी

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बरेली में क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं आईपीएचएल की स्थापना : पुनः सुनिश्चित कराए जाने को साँसद नीरज मौर्य ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Feb 25, 2026
Post views : 386

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल समाजवादी पार्टी के लोक सभा आँवला साँसद नीरज मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर कहा है कि आँवला बरेली समेत आस-पास क्षेत्रों में जनता की स्वास्थय सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए लोकसभा में एम्स अन्य उन्नत स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना का विषय उठाया गया और इस संबंध में संबंधित विभागों से निरंतर पत्राचार भी किया गया।

क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला (IPHL)की स्वीकृति के उपरांत,लोक सभा में अतारांकित प्रश्न संख्या 2464 13 फरवरी 2026 के माध्यम से जनपद बरेली में उक्त स्वास्थय अवसंरचनाओं की स्थापना का विषय पुनः उठाया गया।स्वास्थय एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव द्वारा दिए गए उत्तर में यह अवगत कराया गया कि जनपद बदायूं एवं शाहजहांपुर में कार्य प्रारंभ हो चुका है परंतु जनपद बरेली में भूमि उपलब्ध न हो पाने के कारण परियोजना को लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया है।

भूमि की अनुपलब्धता शासन-प्रशासन की गंभीर उदासीनता एवं दायित्व निर्वहन में कमी को दर्शाती है जिस कारण बरेली मंडल की विशाल जनसंख्या प्रस्तावित उन्नत स्वास्थय सुविधाओं से वंचित है।बरेली एक प्रमुख मंडलीय मुख्यालय होने के साथ-साथ आस-पास के विभिन्न जनपदों की स्वास्थय आवश्यकताओं का केंद्र है ऐसी स्थिति में परियोजना का स्थानांत्रण जनहित के प्रतिकूल है।

इस पर साँसद नीरज मौर्य ने जनपद बरेली में उपयुक्त भूमि शीघ्र उपलब्ध कराने सम्बन्धी आदेश जिला प्रशासन बरेली को देने की माँग की ताकि क्षेत्र की जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ बरेली में ही सुनिश्चित हो सकें।

Tags :

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Breaking News

UTTAR pradesh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन