पिता पुत्र सहित चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज : महिला की तहरीर के आधार पर कोर्ट के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज
आलम वारसी
Sun, Mar 15, 2026
मुरादाबाद।। नागफनी थाना पुलिस ने डबल फाटक दुर्गेशनगर निवासी भीम सैन, उसके बेटे लेखराज और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, छेड़छाड़ समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा लिखा गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की, छेड़छाड़ की और जमीन के नाम पर धोखाधड़ी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुरादाबाद।नागफनी थाना पुलिस ने डबल फाटक दुर्गेशनगर निवासी भीम सैन, उसके बेटे लेखराज और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, छेड़छाड़ समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। यह मुकदमा मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से लिखा गया है। दर्ज रिपोर्ट में मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि बीते 23 फरवरी 2026 को वह अपने बेटे के साथ नागफनी थाना क्षेत्र के तारा बिल्डिंग के पास से गुजर रही थी। उसी दौरान लेखराज व चार अज्ञात लोग एक सफेद रंग की गाड़ी में डालकर उसका अपहरण कर लिया। बेटे ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आकर बचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
महिला ने यह भी बताया कि 28 मई 2018 को वह कटघर में अपने देवर के घर गई थी तो वहीं भीमसैन और उसके बेटे लेखराज आए और सिहोरा गोविंदबाहर चुंगी पर स्थित 238 वर्ग मीटर प्लाट का सौदा तीन लाख रुपये में किया। आरोपियों ने 1 लाख रुपये बयाना ले लिया। बाद में एक लाख रुपये और देकर एग्रीमेंट भी करा लिया। महिला के अनुसार बाद में बैनामा करने के लिए कहने पर टालमटोल करते रहे। इसके बाद 60 हजार रुपये आरोपियों ने और ले लिए, लेकिन जमीन का बैनामा नहीं किया। कुछ दिन बाद कह दिया कि उनका सौदा किसी और से हो गया है। इसलिए दूसरा प्लाट दिला देंगे। लेकिन वह भी नहीं दिलाया। पीड़िता के अनुसार 14 जुलाई 2024 को अपने बेटे के साथ कटघर क्षेत्र में आरोपी भीमसैन, उसके बेटे लेखराज और उसके जीजा ने गाली गलौज कर अभद्र टिप्पणी की। आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता भी की। एसएचओ नागफनी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर पर दो नामजद और चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
Tags :
मुरादाबाद।। महिला की तहरीर के आधार पर कोर्ट के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन