*सुभासपा ने अमित चौधरी को पार्टी से निकाला,रवि चौधरी ने जारी किया पत्र : 3 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता भी रद्द, अनुशासनहीनता का आरोप
आलम वारसी 2
Thu, Jun 25, 2026
मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में अमित चौधरी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकाल दिया है।
पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि अमित चौधरी निवासी नया गांव गगन, जनपद मुरादाबाद द्वारा निरंतर पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, संगठनात्मक अनुशासन और पार्टी संविधान के विपरीत गतिविधियों में संलिप्तता पाया गया है।
जिला अध्यक्ष मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी ने बताया पार्टी के आदेश के अनुसार, संगठन द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों, दायित्वों और जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पार्टी संविधान और संगठनात्मक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं किया गया, जिससे संगठन की छवि, गरिमा और हितों को प्रतिकूल प्रभाव पहुंचा है।
उक्त कृत्यों को गंभीर अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियों की श्रेणी में मानते हुए पार्टी संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए अमित चौधरी को संगठन मंत्री पद सहित पार्टी के समस्त पदों, दायित्वों और जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है।
पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संविधान के विरुद्ध कार्य करने तथा संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन करने के कारण उनकी प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से आगामी तीन वर्ष की अवधि के लिए निरस्त कर दी गई है।
इस अवधि के दौरान उन्हें पार्टी की किसी भी संगठनात्मक गतिविधि, बैठक, कार्यक्रम, अभियान अथवा दायित्व में भाग लेने या किसी प्रकार का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार नहीं होगा।
पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और संबंधित इकाइयों को आदेश का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने और संगठनात्मक अभिलेखों में संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Tags :
3 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता भी रद्द, अनुशासनहीनता का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन