कवि सम्मेलन : राहुल विनम्र ने कविता में उकेरा उर्मिला का अकेलापन
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Sun, Mar 22, 2026
होली मिलन और ‘फाग’ रंगत कार्यक्रम में अतिथियों ने संस्कृति बचाने का दिया संदेश

उन्नाव। शहर के पार्क व्यू पैलेस में शनिवार शाम आयोजित नव संवत्सर, होली मिलन और ‘फाग’ रंगत कार्यक्रम में जब कवि राहुल विनम्र मंच पर आए, तो पूरा सभागार उनकी प्रस्तुति में डूब गया। उनकी कविता ने श्रोताओं को भावुक कर दिया और अंत में तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही।
राहुल विनम्र ने अपनी रचना के माध्यम से रामायण की उपेक्षित पात्र उर्मिला के दर्द को सामने रखा। उनकी पंक्तियां—
“अवध की नई नवेली उर्मिला, दर्द की एक सहेली उर्मिला…”
ने श्रोताओं के दिल को छू लिया। उन्होंने उर्मिला के अकेलेपन और त्याग को जिस सहजता से शब्द दिए, वह कार्यक्रम का सबसे असरदार क्षण बन गया। कार्यक्रम का आयोजन अभ्युदय सेवा संस्थान और संस्कार भारती के तत्वावधान में किया गया। शुरुआत मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण और सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना की। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि ‘फाग’ जैसी विलुप्त होती लोक विधाओं को पुनर्जीवित करना समय की जरूरत है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया और इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय कुंवर राजेंद्र सिंह सेंगर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कवि सम्मेलन में गौतम बुद्ध नगर से आए भाल चंद्र त्रिपाठी, कानपुर से अंसार काम्बरी, गजलकार अनुराग मिश्र ‘गैर’ और हास्य कवि अनुभव अज्ञानी ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा, महामंत्री सियाराम पांडेय और कोषाध्यक्ष संजीव निगम को अंगवस्त्र, माल्यार्पण और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा ‘भानू’, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, शिशिर अस्थाना, विश्व हिंदू परिषद के सुरेश पांडेय, निम्मी अरोड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र शंकर त्रिपाठी, भाजपा व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, प्रेम सिंह सेंगर, अखिलेश ओमर, अमित मिश्रा, राघव निगम, पवन निगम, विनय दीक्षित, गौरव शुक्ला, भरत चित्रांशी, गजेंद्र वर्मा, गोपाल शुक्ला, श्यामू चौरसिया, सुशील श्रीवास्तव, दिवाकर द्विवेदी, तारा निगम, कीर्ति गुप्ता, रश्मि निगम, स्मृति निगम, गीता मिश्रा, वंदना सिन्हा, दिव्या श्रीवास्तव, अर्चना पांडेय, अमिताभ त्रिवेदी, नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध सौरभ ने किया, जबकि अभ्युदय सेवा संस्थान के महासचिव एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता ओपी तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में एक बात साफ नजर आई कि कविता, लोकगीत और संस्कृति के जरिए समाज को जोड़ने की कोशिश अब भी उतनी ही मजबूत है। और इस शाम, राहुल विनम्र की प्रस्तुति ने इसे सबसे प्रभावी तरीके से सामने रखा।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन