Fri 05 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

साँसद नीरज मौर्य ने भाजपा सरकार पर बोला हमला : कहा बरेली में एम्स व गौशालाओं की बदहाली का जिम्मेदार कौन

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Feb 23, 2026
Post views : 307

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल समाजवादी पार्टी से आँवला साँसद नीरज मौर्य ने बरेली सर्किट हॉउस पहुंचकर प्रदेश सरकार समेत मंत्रियों की कार्यशैली पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि बरेली में एम्स(AIIMS)की स्थापना में हो रही देरी और गौशालाओं की बदहाली को लेकर प्रदेश सरकार से जवाब माँगा।

साँसद नीरज मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी बरेली में एम्स लाने की बात वर्षों से सिर्फ“प्रयास”तक सीमित रही है।केंद्र व प्रदेश में एक ही दल की सरकार है जिसके ठोस परिणाम क्यों नहीं दिख रहे अब यहाँ जनता आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम चाँहती है।

बरेली में एम्स स्थापना पर नीरज मौर्य ने कहा कि बरेली जैसे बड़े जिले को बेहतर स्वास्थय सुविधाओं की सख्त जरूरत है, कहा यदि जनता के प्रति सरकार गंभीर होती तो अब तक एम्स की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाए जा चुके होते।वहीं उन्होंने मंत्री स्तर पर बार-बार “प्रयास जारी है”कहने को जनता के साथ मजाक बताया।

साँसद अनुसार एम्स स्थापना से न केवल बरेली शहर बल्कि आस-पास स्थित अन्य जिलों के लोगों को भी उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा उन्होंने सरकार से स्पष्ट समयँ सीमा घोषित करने की मांग की।

वर्तमान में गौशालाओं की बदहाल स्थिति पर कैविनेट मंत्री को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में गौशालाओं में संरक्षित गायों की मौत के मुद्दे पर साँसद ने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को सीधे तौर पर घेराव करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कैविनेट मंत्री के निवास क्षेत्र में ही स्थित गौशाला में गायें भूख-प्यास से तड़पकर मर रही हैं जो अत्यंत चिंताजनक है।

साँसद ने कहा कि यदि मंत्री के क्षेत्र की गौशाला की यह स्थिति है तो पूरे प्रदेश की गौशालाओं की हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।उन्होंने मामले की निष्पक्ष जाँच कराने व सच्चाई जनता के सामने लाने की माँग की।

इस्तीफे की माँग के साथ निष्पक्ष जाँच की अपील की नीरज मौर्य ने कहा कि यदि जाँच में लापरवाही या कुप्रबंधन की पुष्टि होती है तो संबंधित मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए।वहीं उन्होंने दो टूक कहा कि गौशालाओं की बदहाल स्थिति सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करती है।

साँसद ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि क्षेत्र में विकास कार्य और व्यवस्थाएं दुरुस्त होती हैं तो वे सार्वजनिक रूप से धन्यवाद देने के लिए तैयार हैं किन्तु वर्तमान स्थिति चिंताजनक है।

Tags :

Bareilly news

Politics news Uttar Pradesh

Breaking

UTTAR pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन