Mon 26 Oct 2026

ब्रेकिंग

युवक पर आरोप

शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज

विरोध पर जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

बिना परमिट कट गए 40 सागौन के पेड़

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भाजपा मंडल अध्यक्ष की जमीन से मिट्टी निकाली : शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 25, 2026
Post views : 28

उन्नाव। अपनी जमीन से मिट्टी निकाले जाने को लेकर भगवंतनगर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से उनकी जमीन की खुदाई कर मिट्टी दूसरे गांवों में बेच दी गई। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिहार थाना क्षेत्र के गोबरहा, भगवंतनगर निवासी आशीष कुमार बाबा भाजपा के सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी निजी जमीन गाटा संख्या 383 पर 21 अक्टूबर की रात खुदाई की गई। आरोप है कि भगवंतनगर निवासी नेमचंद्र और चैनपुर निवासी वीरू सिंह ने बिना अनुमति उनकी जमीन से मिट्टी निकलवाई। इसके बाद मिट्टी आसपास के गांवों में बेच दी गई।

दोबारा खुदाई होने की जताई आशंका

आशीष कुमार का कहना है कि जमीन से मिट्टी निकाले जाने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि इस पर रोक नहीं लगी तो आगे भी उनकी जमीन से मिट्टी निकाली जा सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और जमीन से मिट्टी की खुदाई व निकासी रुकवाने की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन