*अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मुरादाबाद में जश्न का माहौल : ,सपा सांसद रुचि वीरा ने अपने आवास पर काटा 53 फीट लम्बा केक*
आलम वारसी 2
Wed, Jul 1, 2026
मुरादाबाद, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार रात मुरादाबाद में अनोखे अंदाज में मनाया गया। सिविल लाइंस स्थित सांसद आवास पर सपा सांसद रुचि वीरा ने 53 फीट लंबा केक ठीक 12 बजकर एक मिनट में काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूरा परिसर 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'समाजवादी पार्टी जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं में सुबह से ही उत्साह था। सिविल लाइंस स्थित सांसद आवास पर जिले भर से सपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। बीती रात में सांसद रुचि वीरा ने अपने सेकड़ो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो के साथ मिलकर 53 फीट लंबा केक काटा। केक पर सपा का चुनाव चिन्ह साइकिल भी बनाया गया था। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की।
समारोह में खुशनूद खान, शान अली शानू, वढूद खां, मैथ्यूज मेसी, तुंगीश यादव, रईस सैफी, कमर परवेज, परवेज़ नाज़िम, फ़हीम, चंद्रपाल, सलामत, शरिक कुरैशी समेत दर्जनों वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने अखिलेश यादव के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
इस मौके पर सांसद रुचि वीरा ने कहा कि अखिलेश यादव केवल एक राजनेता नहीं बल्कि करोड़ों युवाओं की उम्मीद हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में विकास की नई परिभाषा लिखी है। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए 53 फीट लम्बा केक तैयार कराया गया है। यह केक कार्यकर्ताओं की एकजुटता और अखिलेश यादव के प्रति प्यार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में फिर से समाजवादी सरकार बनेगी।
सपा कार्यकर्ताओं ने 53 फीट के केक का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए। देखते ही देखते #HappyBirthdayAkhileshYadav ट्रेंड करने लगा।
जन्मदिन समारोह देर रात तक चलता रहा। इस दौरान ढोल नगाड़ों पर कार्यकर्ता जमकर थिरके व गायकी का भी प्रोग्राम रखा गया जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर लुत्फ उठाया
Tags :
,सपा सांसद रुचि वीरा ने अपने आवास पर काटा 53 फीट लम्बा केक*
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन