Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे तैयार : पीएम मोदी के संभावित दौरे से उन्नाव में हलचल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, May 14, 2026
Post views : 86

संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, लगातार हो रहे स्थलों के निरीक्षण

उन्नाव। उत्तर प्रदेश की सबसे अहम सड़क परियोजनाओं में शामिल लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे अब शुरू होने की दहलीज पर पहुंच गया है। करीब 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर हलचल तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को उन्नाव पहुंचकर इसका लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। संभावित दौरे को देखते हुए उन्नाव जिला प्रशासन और एनएचएआई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और एनएचएआई के अधिकारियों ने आजाद मार्ग और लालगंज हाईवे की तरफ कोरारी कट के आसपास संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट और हेलीपैड के लिए जगह का जायजा लिया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि अभी तक पीएमओ की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की अंतिम जानकारी आमतौर पर 15 से 20 दिन पहले मिलती है। फिलहाल उन्नाव के साथ-साथ लखनऊ में भी कार्यक्रम के लिए संभावित स्थानों पर विचार किया जा रहा है।

सफर होगा आधे से भी कम समय में

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा काफी आसान और तेज हो जाएगी। अभी जहां लोगों को ट्रैफिक और जाम के कारण दो घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद यह दूरी लगभग 40 से 45 मिनट में तय की जा सकेगी। इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसका लगभग 18 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड सेक्शन है, जो बनी से लखनऊ तक बनाया गया है। इस हिस्से को शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने और तेज रफ्तार यातायात के लिए डिजाइन किया गया है।

उन्नाव समेत पूरे क्षेत्र को मिलेगा फायदा

एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा असर उन्नाव, कानपुर और लखनऊ के औद्योगिक क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से एमएसएमई इकाइयों, छोटे उद्यमियों और कारोबारियों को सीधा लाभ मिलेगा। माल ढुलाई का समय घटेगा और परिवहन लागत भी कम होगी। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। मंडियों तक जल्दी पहुंच होने से फसलों के परिवहन में आसानी होगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क परियोजना से रोजगार और निवेश के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था से लैस होगा एक्सप्रेसवे

एक्सप्रेसवे को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है। पूरे मार्ग पर अत्याधुनिक 3D कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से सड़क पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। दुर्घटना या आपात स्थिति की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम और एनएचएआई अधिकारियों तक पहुंचेगी। इससे राहत और बचाव कार्य में तेजी आएगी। इसके अलावा ट्रैफिक मॉनिटरिंग, आपातकालीन सहायता और वाहन नियंत्रण के लिए भी स्मार्ट सिस्टम लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सफर मिल सके।

प्रशासन ने बढ़ाई तैयारियों की रफ्तार

संभावित उद्घाटन समारोह को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम स्थल के आसपास बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं ताकि किसी भी स्तर पर कमी न रहे। स्थानीय लोगों में भी एक्सप्रेसवे को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि यह परियोजना सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और विकास की दिशा बदलने वाली साबित हो सकती है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन