Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज में आयोजित हुआ : गन्ना प्रजाति पहँचान वैज्ञानिक प्रशिक्षण

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 14, 2026
Post views : 379

उत्तर प्रदेश बरेली : जनपद के फरीदपुर क्षेत्र में स्थित द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज प्रागंण में आयुक्त उत्तर प्रदेश-द्वारा चीनी मिल फील्ड स्टाफ एवं फरीदपुर,बरेली, बीसलपुर तथा नबावगंज गन्ना विकास परिषद तथा पर्यवेक्षकों को गन्ना प्रजाति वैज्ञानिक पहँचान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम दिवस गन्ना प्रजातियों की शारीरिक संचरना,पत्ती, गांठ,आंख,तना और वृद्धि आधार पर पहँचान व गहनता के साथ विस्तृत जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डा०अरविन्द कुमार गन्ना शोध परिषद शाहजहाँपुर द्वारा दी गयी।

जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ना विकास एवं आपूर्ति व्यवस्था में गन्ना प्रजातियों की सही पहँचान व सही अंकन अत्यंत आवश्यक है ताकि क्षेत्र में उपयुक्त प्रजातियों का विस्तार,उत्पादन क्षमता में वृद्धि तथा किसानो को उनकी उपज का उचित दाम सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशिक्षण से किसानों को वैज्ञानिक रूप से लाभ होगा और क्षेत्र के अनुकूल उच्च उत्पादन एवं रोग प्रतिरोधी प्रजातियों को बढ़ावा मिलेगा तथा गन्ना सर्वे, आपूर्ति एवं भुगतान प्रणाली अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ होगी।

वहीं गन्ना आयुक्त महोदया उ०प्र० ने गन्ना प्रजाति पहचान हेतु सर्वे कार्मिकों को दिये जाने वाले निर्देशों की विषत्रित जानकारी दी।इस अवसर पर मुख्य महाप्रबन्धक (गन्ना) पी०के० चतुर्वेदी, उप महाप्रबन्धक (गन्ना विकास) दिनेश शर्मा,सहायक महाप्रबन्धक (गन्ना) उपेन्द्र कुमार उपाध्याय,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक फरीदपुर आलोक मिश्रा,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बरेली गीतेन्द्र कुशवाह तथा सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति फरीदपुर सर्वेश शर्मा द्वारा गन्ने की विभिन्न नवीन प्रजातियों की पहँचान संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकि जानकारी दी।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Lucknow Times

Sugar mil Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन