Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सीएम ग्रिड योजना अन्तर्गत बरेली के कोहाड़ापीर में गरजा बुल्डोजर : व्यापारियों में कहीं हुई नोक-झोंक तो कहीं आक्रोश

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 7, 2026
Post views : 435

बरेली शहर में मंगलवार' सीएम ग्रिड योजना'अन्तर्गत बरेली की सड़कों को आधुनिक एवं और चौड़ा बनाने की कवायद ने उग्र रूप ले लिया।नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ कोहाड़ापीर पेट्रोल पम्प से धर्मकांटा चौराहे तक अतिक्रमण हटाने पहुँची जहाँ नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के नेतृत्व में प्रशासन ने सड़क किनारे बनाए गए अवैध निर्माणों समेत कुछ धार्मिक स्थलों की दीवारों को भी बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया।

अचानक की गई कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई देखते ही देखते बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं स्थानीय निवासी लोग विरोध के चलते सड़कों पर उतर आए जहाँ स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मजिस्ट्रेट समेत भारी पुलिस बल तैनात हो गया जिनकी सुरक्षा व्यवस्था में घंटों ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रभावित दुकानदारों ने नगर निगम प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित व्यापारियों ने जम कर नारेबाजी की।व्यापारियों का कहना है कि उन्हें अपनी दुकानों में रखा सामान भी हटाने के लिए पर्याप्त समयँ नहीं दिया गया जिससे उनका काफ़ी नुकशान हुआ है।

इसके अलावा उनके रोजगार को बचाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई जिससे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।आक्रोश के साथ विरोध-हंगामे के चलते सम्पूर्ण क्षेत्र में घंटों तनाव की स्थिति बनी रही किन्तु पुलिस की सख्ती के आगे प्रदर्शनकारी बेबस नजर आए।

वहीं दूसरी ओर नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यातायात को सुगम बनाने और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए सड़क का चौड़ीकरण अनिवार्य है और सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की बात कही है।

Tags :

Bareilly news

Buldozer action Uttar Pradesh

Bareilly buldozer action

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन