Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मेमो संचालन की मांग तेज : गंगा पुल पर स्लीपर बदलने से ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Mar 23, 2026
Post views : 173

2 अप्रैल से 13 मई तक रेल यातायात रहेगा बाधित, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन


उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर गंगा पुल पर 2 अप्रैल से 13 मई तक स्लीपर बदलने का काम किया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। खासतौर पर नौकरीपेशा लोग, मजदूर, छोटे व्यापारी और छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। रेलवे के इस प्रस्तावित कार्य को देखते हुए अब मेमो ट्रेनों के संचालन को लेकर मांग तेज हो गई है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि शुक्लागंज से लखनऊ के बीच मेमो ट्रेनें नियमित चलाई जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

पहले भी काम के दौरान दी गई थी राहत

यात्रियों ने बताया कि गंगा पुल पर पहले भी स्लीपर बदलने का काम हो चुका है। करीब 12 वर्ष पहले और फिर 20 मार्च से 30 अप्रैल 2025 तक हुए कार्य के दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था। उस समय दैनिक यात्री संघ की मांग पर रेल प्रशासन ने शुक्लागंज से लखनऊ के बीच मेमो ट्रेनों का संचालन जारी रखा था, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली थी।

मेमो संचालन जारी रखने की उठी मांग

जिला दैनिक यात्री सेवा संघ के पदाधिकारियों ने इस बार भी वही व्यवस्था लागू करने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग इस रूट पर रोजाना सफर करते हैं। ऐसे में ट्रेनों के बाधित होने से उनकी दिनचर्या प्रभावित होगी और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

इसी क्रम में जिला दैनिक यात्री संघ उन्नाव के विधिक सलाहकार मुजतबा हैदर ‘भय्यू’ एडवोकेट ने उन्नाव स्टेशन अधीक्षक श्री त्रिभुवन जोशी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 2 अप्रैल से 13 मई तक शुक्लागंज से लखनऊ के बीच मेमो ट्रेनों का संचालन सुचारु रखने की मांग की गई है। स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से यह ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ को भेजा गया है। अब यात्रियों की नजर रेलवे प्रशासन के फैसले पर टिकी है कि उन्हें इस दौरान कितनी राहत मिल पाती है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन