: फतेहपुर के विद्यालयों में प्रवेश शुल्क और पाठ्य सामग्री को लेकर सख्त निर्देश!
Thu, Apr 17, 2025
फतेहपुर के विद्यालयों में प्रवेश शुल्क और पाठ्य सामग्री को लेकर सख्त निर्देश!
UP फतेहपुर : जिला विद्यालय निरीक्षक, फतेहपुर द्वारा जनपद के समस्त बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत, विद्यालयों में छात्रों के नवीन प्रवेश के समय केवल एक बार ही प्रवेश शुल्क लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, छात्रों को यूनिफॉर्म, कॉपी-किताबों आदि की खरीद के लिए किसी विशेष दुकान पर जाने के लिए बाध्य करने की प्रथा को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जारी इस आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि भविष्य में किसी भी विद्यालय में जांच के दौरान इन निर्देशों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित विद्यालय संचालक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस आदेश का उद्देश्य विद्यालयों में छात्रों और उनके अभिभावकों पर पड़ने वाले अनावश्यक आर्थिक बोझ को कम करना है। अक्सर यह देखा जाता है कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों से प्रवेश के समय कई प्रकार के शुल्क लेते हैं और उन्हें विशेष दुकानों से ही पाठ्य सामग्री खरीदने के लिए दबाव डालते हैं, जिससे अभिभावकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और इसका उल्लंघन करने वाले किसी भी विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से छात्रों और अभिभावकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है!
: हाथ में तख्ती लिए थाने पहुंचे 38 हिस्ट्रीशीटर, खाई अपराध न करने की कसम
Thu, Apr 17, 2025
[caption id="attachment_9955" align="aligncenter" width="1024"]
पुलिस अधिक्षक :- दीपक भूकर
[/caption]
[caption id="attachment_9957" align="aligncenter" width="447"]
सफीपुर कोतवाली प्रभारी:- सुब्रत नारायण त्रिपाठी
[/caption]
सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️
उन्नाव। जनपद के सफीपुर में 38 हिस्ट्रीशीटर हाथ में तख्ती लेकर कोतवाली पहुंचे। इन सभी के हाथ में एक पेपर था, जिस पर लिखा था कि मैं अपराध से तौबा करता हूं। दोबारा अपराध नहीं करूंगा। साथ ही अपराध रोकने में पुलिस की मदद करूंगा। पुलिस की तरफ से भी इन लोगों को आश्वासन दिया गया कि उन्हें बिना वजह परेशान नहीं किया जाएगा। बता दें कि पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाये जा रहे "आपरेशन दस्तक" के तहत कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में शातिर लुटेरों, हिस्ट्रीशीटरों, चोरों, नकबजनों एवं अभ्यस्त अपराधियों को थाने बुलाकर एवं घर पहुंच कर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है तथा सभी को अपराधों से दूरी बनाये रखने की हिदायत दी जा रही है। इसी क्रम में थाना सफीपुर पर थाना क्षेत्र के कुल 38 हिस्ट्रीशीटरों/अपराधियों को थाने बुलाया गया था जिनके द्वारा हाथों में तख्ती लेकर भविष्य में अपराध ना करने की शपथ ली गई है।
गौरतलब हो कि एसपी दीपक भूकर कार्यभार संभालने के बाद ताबडतोड़ कार्यवाही से अपराधियों में दहशत है। आए दिन अपराधी थानों में पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं। आपरेशन दस्तक के तहत चलाए जा रहे में जनपद के सफीपुर में 38 हिस्ट्रीशीटर हाथ में तख्ती लेकर कोतवाली पहुंचे। इन सभी के हाथ में एक पेपर था, जिस पर लिखा था कि मैं अपराध से तौबा करता हूं। मैं दोबारा कोई अपराध नहीं करूंगा।
नवागत कोतवाली प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी के सामने सभी अपराधियों ने शपथ ली कि अब भविष्य में कभी भी अपराध नहीं करेंगे। इसके साथ ही अगर इनके आस-पास के इलाके में कोई अपराध होता है, तो उसकी सूचना पुलिस को देंगे और अपराध को रोकने में पुलिस की मदद करेंगे। यहां इंस्पेक्टर ने सभी से बातचीत करने के बाद जांच-पड़ताल की। उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि जानी और उन्हें अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए आपरेशन दस्तक के तहत अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में थाना सफीपुर क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटर्स को बुलाया गया था। इस दौरान सभी हिस्ट्रीशीटर ने थाना प्रभारी से मिलकर जब अपने संकल्प के बारे में बताया, तब थाना प्रभारी ने इन सभी हिस्ट्रीशीटर को सामूहिक रूप से अपराध न करने की शपथ दिलाई गई। सभी हिस्ट्रीशीटर को थाने में सप्ताहिक हाजरी लगाने को कहा साथ ही हिस्ट्रीशीटर्स को हिदायत दी गई कि वह अपराध से दूर रहें। उन्होनें बताया कि ये अभियान पूरे जनपद में पुलिस निरंतर जारी रखेगी। वहीं, सभी कर्मचारी और अधिकारियों को मैसेज दिया गया कि वह उन पर कड़ी निगाह रखें।
इधर, इंस्पेक्टर सुब्रत नारायण ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व अपराधियों के प्रति जनता में भय समाप्त करने के लिए हिस्ट्रीशिटर्स से शपथ दिलाई गई है। वहीं पुलिस की तरफ से आश्वासन दिया कि अनावश्यक रूप से इन लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। दरअसल, पुलिस थानों पर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की हाजरी लगाई जाती है। इसी क्रम में ये सभी शातिर अपराधी थाने पहुंचे थे।
: पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए निकली जागरूकता रैली
Thu, Apr 17, 2025
पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए निकली जागरूकता रैली
क
पड़े के बैग और डस्टबिन का वितरण किया गया
सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️
उन्नाव। शहर को पॉलिथीन से मुक्त बनाने के क्रम में जागरूकता लाने के लिए नगरपालिका ने इसके बहिष्कार के लिए एक विशाक रैली निकाली। इस दौरान लोगों ने पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प लिया। रामलीला मैदान पर बुधवार शाम चार बजे पॉलिथीन मुक्त करने का आयोजन किया गया। इसके बाद स्वच्छता जन जागरूकता रैली को नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ढोल, गाजे बाजे के साथ रैली गांधीनगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए नगरपालिका कार्यालय में समाप्त हुयी। कार्यक्रम के दौरान श्वेता मिश्रा ने बताया कि शहर को स्वच्छ व पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले हमें घरों और दुकानों पर प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित पालिथीन का प्रयोग बंद करना होगा। इससे शहर की नालियां एवं गंदे नाले अट जाते हैं। कूढ़े के ढेरों में पॉलीथिन न डालें। उन्होनें कहा कि नगरपालिका कर्मचारी सख्ती से काम ले। इसमें सभी घर एवं परिवार, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के लोग इसमें सहभागिता करें। इस बीच आमजन में 15 हजार कपड़ों के थैले और 10 हजार डस्टबिन का वितरण हुआ। नगर पालिका व रैली में शामिल प्रबुद्ध जन नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से पॉलीथिन के बजाए कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करने और कचरा हमेशा डस्टबिन में डालने के साथ ही उसे कूड़ा गाड़ी में ही फेंकने की भी अपील की। जनसहभागिता के साथ निकाली रैली में अपर जिलाअधिकारी विकास कुमार सिंह, ईओ एसके गौतम, प्रवीण भानू मिश्रा व एनसीसी कैडेट के अलावा तमाम समाज सेवी संगठन भी शामिल हुए। जिसमें रोटरी क्लब सिटी के डा. आरएस मिश्रा, रोटरी क्लब उन्नाव के ओपी तिवारी, अभ्युदय संस्था के प्रभात सिन्हा, साहित्य भारतीय के शरद, भारत विकास विकास परिषद के आशीष शुक्ला, रोटरी क्लब सेंट्रल के जीएस मिश्रा, अनवारुल सोसाइटी के अयाज फारुकी, दारुलरुल जमा मस्जिद सोसाइटी, ईदागाह कमेटी, कर्मक्रांति संस्थान के चेतन मिश्रा, राधिका मंडल की गुडिया चौहान, रोटी कपड़ा के अनुराग वर्मा, राहुल कश्यप, इंडिया अर्बन डेवल्पमेंट शिमव तिवारी, हनुमंत जीवाश्रय के अखिलेश अवस्थी, निरंकारी भवन के शीतला शरण मिश्रा, आशा हास्पिटल डा. वीके सिंह, प्रियंक सिंह एनजीओ, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अखिलेश अवस्थी, उद्योग व्यापार मंडल, सभसाद गण दीपक मोनू दीक्षित, आराफात बेग, मनीष शुक्ला, मेराजउद्दीन, फहाद समेत विभिन्न संगठन ने भी इस विशाल रैली का हिस्सा बने।