Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उन्नाव को मिलेगा अटल साहित्य भवन : साहित्यकारों की मांग पर सदर विधायक का बड़ा ऐलान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Dec 27, 2025
Post views : 260

उन्नाव। जनपद की साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उन्नाव में अटल साहित्य भवन के निर्माण और भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की औपचारिक घोषणा की है। यह घोषणा जिले के कवि-साहित्यकारों की लंबे समय से चली आ रही मांग के जवाब में की गई है। यह पूरा घटनाक्रम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर उस समय सामने आया, जब भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से निराला प्रेक्षागृह में विराट कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच से कई वरिष्ठ साहित्यकारों और कवियों ने एक स्वर में कहा कि उन्नाव जैसी समृद्ध साहित्यिक परंपरा वाले जनपद में रचनाकारों के लिए कोई स्थायी साहित्यिक केंद्र नहीं है, जो बेहद खेदजनक है। कार्यक्रम के बाद जिले की विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े कवि-साहित्यकारों ने सदर विधायक पंकज गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में स्पष्ट रूप से अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में साहित्य भवन के निर्माण, उसमें आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था और परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी गई। मांग पत्र स्वीकार करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने साहित्यकारों को भरोसा दिलाया कि यह मांग केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल देश के प्रधानमंत्री ही नहीं थे, बल्कि वे स्वयं एक संवेदनशील कवि और साहित्यप्रेमी व्यक्तित्व थे। ऐसे में उनके नाम पर साहित्य भवन का निर्माण उन्नाव के लिए गौरव की बात होगी। विधायक के इस ऐलान से उपस्थित साहित्यकारों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विधायक का माल्यार्पण कर आभार जताया। साहित्यकारों ने कहा कि पंकज गुप्ता ने अपने कार्यकाल में विकास के साथ-साथ जनपद की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी सहेजने का काम किया है। साहित्यकारों ने उदाहरण देते हुए बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम का विकास, करोड़ों रुपये की लागत से पीएम श्री विद्यालय का निर्माण, सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में द्वार निर्माण, अमर शहीद अजीत कुमार आजाद और अमर शहीद शशिकांत तिवारी की स्मृति में पार्क तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में सामुदायिक भवन का निर्माण, ऐसे कार्य हैं जिन्होंने जनपद को नई पहचान दी है। मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रस्तावित अटल साहित्य भवन में वातानुकूलित सभागार, पुस्तकालय और वाचनालय की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि कवि, लेखक और शोधकर्ता वहां बैठकर नियमित रूप से रचनात्मक गतिविधियां कर सकें। यह भवन साहित्यिक आयोजनों का स्थायी केंद्र बने और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का माध्यम भी। इस मौके पर कवयित्री प्रियंका शुक्ला, डॉ. रामनरेश, आर.पी. वर्मा ‘सरस’, विश्वनाथ तिवारी, सरिका तिवारी, के.के. मिश्रा, मनीष सेंगर, अमित मिश्रा, लक्ष्य निगम सहित बड़ी संख्या में कवि और साहित्यकार मौजूद रहे। सभी ने कहा कि अटल साहित्य भवन का निर्माण उन्नाव के साहित्यिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन