: आरोप: बिजली चेकिंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली
Fri, Aug 1, 2025
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️
उन्नाव: शहर में चेकिंग के नाम पर बिजली विभाग के कर्मचारी क्षेत्र के उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि आए दिन रात हो या दिन विभाग की टीम एफआईआर का डर दिखाकर रुपये मांगे जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से रात के समय बिजली कर्मचारी दादामियां चौराहा, गद्दियाना, कंजी, ऊंटसार, कहारों का अड्डा मोहल्लों में पहुंचकर चेकिंग कर रहे हैं। चेकिंग के नाम पर मीटर और केबल की जांच करते हैं। केबल कटा हुआ मिलने या फिर मीटर में गड़बड़ी बताकर रुपये की डिमांड करते हैं। विरोध करने पर बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं।
विभाग के रवैये को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है।पिछले एक दो महीने से शहर में बिजली चेकिंग अभियान चल रहा है। विभागीय अधिकारी प्राइवेट कर्मियों को लेकर बिजली चेकिंग की वीडियोग्राफी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अगर अधिक भार होता है, तो उपभोक्ता से अवैध वसूली को सीधे डीलिंग हो रही है। रुपये न देने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। भय के कारण उपभोक्ता रुपये देने को तैयार हो जाते हैं। नाम न छापने की शर्त पर शोषित उपभोक्ताओं ने बताया कि अधिक भार की बात कहकर विद्युतकर्मियों ने अवैध वसूली में रुपये की मांग की। जब इंकार किया तो मुकदमे की धमकी दी। मजबूरन रुपये देने पड़े। नियमानुसार, यदि उपभोक्ता अधिक भार का प्रयोग कर रहा है तो पेनल्टी लगनी चाहिए, ताकि राजस्व लाभ हो। लेकिन विभागीय अधिकारी, कर्मचारी के साथ मिलकर जेब भरने में लगे हैं। विधुत विभाग की कार्यशैली से लोगों में नाराज़गी दिख रही है। इस संबंध में क्षेत्रीय सभासद मेराजउद्दीन का कहना है कि बिजली विभाग की टीम आए दिन वार्ड में चेकिंग के लिए धमक पड़ते है। और वार्डवासियों के साथ चेकिंग के नाम पर उगाही कर रहे है। उन्होनें कहा कि विधुत विभाग चेकिंग करने क्षेत्र में आए उनका पूरा सहयोग किया जाएगा लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधी के नाते वार्डवासियों के साथ उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही करेंगें।
: 2 महीने के बच्चे के अपहरण का प्रयास विफल, आरोपी सरफराज खान गिरफ्तार पुलिस ने दिखाई तत्परता!
Thu, Jul 31, 2025
2 महीने के बच्चे के अपहरण का प्रयास विफल, आरोपी सरफराज खान गिरफ्तार पुलिस ने दिखाई तत्परता!
उत्तर प्रदेश फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में 30 जुलाई 2025 को एक 2 महीने के बच्चे के अपहरण का प्रयास पुलिस ने विफल कर दिया। रश्मी यादव पत्नी राजेन्द्र कुमार ने राधानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सुबह 8:30 बजे के करीब एक व्यक्ति उनके 2 महीने के बेटे आर्यन यादव को घर से उठाकर ले जा रहा था। रश्मी यादव की जेठानी गुड़िया देवी ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचित किया, और परिवार के सदस्य आरोपी का पीछा करने लगे। पुलिस के पहुंचने तक, रश्मी यादव के नंदोई वीरेन्द्र कुमार यादव भी उनके साथ थे। तलाश के दौरान, सैदाबाग दुर्गा मंदिर के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में आरोपी बच्चे के साथ छिपा हुआ पाया गया। परिवार और पुलिस ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सरफराज खान पुत्र सुल्तान खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से धनतोला, थाना उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल का निवासी है, और वर्तमान में 37/1 रेलवे कॉलोनी, किशनगंज, मलकागंज, उत्तरी दिल्ली में किराए के मकान में रहता था। रश्मी यादव ने बताया कि आरोपी उनके घर के बगल में ही किराए पर रहता था। राधानगर पुलिस ने आरोपी सरफराज खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है!
: पीड़ित की ठगी गई पूरी रकम पुलिस ने कराई वापस
Wed, Jul 30, 2025
पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में उन्नाव पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीडित के नौ हजार रुपये वापस कराया। ठगी गई रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि थाना कोतवाली सदर पुलिस और साइबर थाना टीम द्वारा साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही के चलते सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथियाना मोहल्ले के रहने वाले आवेदक अतुल के खाते से निकाली गयी धनराशि 9000/- रुपये को आवेदक खातें में वापस कराया गया। 4 जुलाई 2025 को गूगल के माध्यम से आवेदक अतुल के खाते से कुल निकाली गयी धनराशि 9000/- रुपये के सम्बन्ध मे आनलाइन शिकायत की गयी थी।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में साइबर थाना एवं थाना सदर कोतवाली ने साइबर सेल द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए बुधवार यानि 30 जुलाई 2025 को आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 9000/- रुपये को आवेदक के खातें में वापस करायी गयी। रकम खाते में वापस आ जाने के बाद आवेदक अतुल ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव, सदर कोतवाली एंव पुलिस साइबर सेल थाना का आभार व्यक्त किया है। इस कार्रवाही में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक राजेश यादव और महिला आरक्षी सोनिया शर्मा की टीम शामिल रही।