Sat 24 Oct 2026

ब्रेकिंग

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

परिवार को शहर छोड़ने की धमकी

परिवार परेशान

सास-बहू से मारपीट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कलेक्ट्रेट में हुआ प्रमाण पत्रों का वितरण। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर : कलेक्ट्रेट में हुआ प्रमाण पत्रों का वितरण। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Tue, Sep 29, 2026
Post views : 105

रामपुर। जनपद उत्तर प्रदेश जनसुनवाई में छात्राओं ने रखी थी समस्या, जिला प्रशासन और संस्थान के सहयोग से मिला समाधान

राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना के तहत छात्राओं के करियर को मिली नई दिशा, जिलाधिकारी ने सौंपे प्रमाण पत्र

एएनएम प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र का इंतजार कर रहीं छात्राओं की समस्या का जिला प्रशासन के सहयोग से सुखद समाधान हो गया है। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित इन छात्राओं को आगे के करियर के लिए प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। छात्राओं ने जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से मिलकर अपनी बात रखी।

जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संस्थान प्रबंधन से समन्वय स्थापित किया और आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराया। इसके बाद जिलाधिकारी ने स्वयं छात्राओं को कलेक्ट्रेट में उनके प्रमाण पत्र सौंपे।

छात्राओं ने रखी थी अपनी बात

छात्राओं ने जनसुनवाई में अवगत कराया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद प्रमाण पत्र न मिल पाने से उन्हें आगे के अवसरों के लिए आवेदन करने में कठिनाई आ रही थी। जिलाधिकारी ने पूरे विषय को संवेदनशीलता से सुना और संस्थान प्रबंधन से बातचीत कर प्रमाण पत्र जारी कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

कलेक्ट्रेट में हुआ प्रमाण पत्रों का वितरण

प्रशासन और संस्थान के आपसी समन्वय से सभी जरूरी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की गईं।

इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में छात्राओं को आमंत्रित कर जिलाधिकारी के कर-कमलों से प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त कर छात्राओं ने राहत की सांस ली और सहयोग के लिए जिला प्रशासन व संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान पर बल

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों और जनसुनवाई में आने वाले प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने का सुझाव दिया, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन