Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

गुरुजनों के योगदान को किया सलाम

शिकायत की तो घर पहुंचकर फिर धमकाया

मारपीट कर सुबह छोड़ा

कुछ ही देर में खाते से निकल गए 61 हजार

170 बुजुर्ग अयोध्या रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

हमारा दिया हुआ एक क़तरा लहू किसी माँ की गोद उजड़ने से बचा सकता है। फैस : हमारा दिया हुआ एक क़तरा लहू किसी माँ की गोद उजड़ने से बचा सकता है। फैसल खां लाला ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Sun, Sep 27, 2026
Post views : 85

हमारा दिया हुआ एक क़तरा लहू किसी माँ की गोद उजड़ने से बचा सकता है। फैसल खां लाला

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के मौक़े पर आम आदमी पार्टी के रामपुर ज़िला कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

जिसमें एल,एल,सी ब्लड सेंटर की तरफ से अपनी सेवाएं दी गईं।शहीद भगत सिंह ने मुल्क की आज़ादी के लिए अपना लहू क़ुर्बान किया था, वहीं उनकी जयंती पर रक्तदान कर लोगों ने उनकी कुर्बानी को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की।

इस मौक़े पर प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य फ़ैसल ख़ान लाला ने स्वयं रक्तदान किया और कहा कि भगत सिंह को याद करने का सबसे ख़ूबसूरत तरीक़ा यही है कि हम उनके जज़्बा-ए-क़ुर्बानी को इंसानियत की ख़िदमत से जोड़ें। उन्होंने कहा, “हमारा दिया हुआ एक क़तरा लहू किसी माँ की गोद उजड़ने से बचा सकता है, किसी बहन का भाई लौटा सकता है और किसी परिवार के घर का चिराग़ बुझने से बचा सकता है। इससे बड़ी ख़िदमत-ए-इंसानियत और क्या होगी।”

कैम्प में रक्तदान करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला, ज़िला प्रवक्ता रय्यान ख़ान, प्रांत सचिव शहज़ादे अली अंसारी, सभासद मौ, ज़फ़र,नगमा बी,ज़िला उपाध्यक्ष आयुष जौहरी, मोहसिन अली ख़ान, माजिद ख़ान, मौहम्मद सलीम, ज़िला सह-सचिव रहमत अली, मौहम्मद इमरान, अल्प, ज़िला उपाध्यक्ष साइम ख़ान, तालिब नजम,गुलवेज़ ख़ान, फरहान सैफी शामिल रहे।

कैम्प के ज़रिए आम लोगों से भी अपील की गई कि रक्तदान को सिर्फ़ एक दिन की मुहिम न समझें, बल्कि इसे इंसानियत की ज़िम्मेदारी बनाएं।

इस मौके पर,मामून खां, शाहरुख जमील खां, वसी खां, अरहम खां, फैसल मियां, आलमगीर,फायज़ा बी, शाहीन बी, शहनाज़ मालिक, मुकेश यादव, महेश सैनी, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।

Tags :

Rampur news