Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सफाई कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शहर में शुरू हुई शुद्ध पेयजल की नई व्यवस्था

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: शादी की सालगिरह पर नवविवाहिता की मौत, गलत इंजेक्शन और रिश्वत का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jul 3, 2025
Post views : 182

शादी की सालगिरह पर नवविवाहिता की मौत, गलत इंजेक्शन और रिश्वत का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा!

  उत्तर प्रदेश उन्नाव : दरअसल जनपद में शादी की पहली सालगिरह का दिन एक परिवार के लिए मातम में बदल गया, जहां 21 वर्षीय नवविवाहिता लक्ष्मी की जिला अस्पताल में डिलीवरी के कुछ ही घंटों बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गलत इंजेक्शन देने और इलाज के नाम पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया https://youtu.be/wUKP8zwELQg गंगाघाट थाना क्षेत्र के सांभर खेड़ा गांव की रहने वाली लक्ष्मी पत्नी संदीप को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और शुरुआती जांच में मां-बच्चा दोनों को ठीक बताया गया था. हालांकि, डिलीवरी के कुछ ही समय बाद लक्ष्मी की तबीयत अचानक बिगड़ गई परिजनों का आरोप है कि उन्होंने स्टाफ को बिगड़ती हालत की जानकारी दी, जिसके बाद एक इंजेक्शन दिया गया, यह इंजेक्शन देते ही लक्ष्मी की स्थिति गंभीर हो गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया. गुस्साए परिजनों ने आरोप लगाया कि डिलीवरी से लेकर इलाज तक, स्वास्थ्यकर्मियों ने हर कदम पर पैसों की मांग की. एक रिश्तेदार ने बताया, "नर्सों और वार्ड स्टाफ ने बार-बार रुपए मांगे. हमने जैसे-तैसे इंतजाम कर दिया, लेकिन जब हालत बिगड़ी तब किसी ने ध्यान नहीं दिया. उल्टा एक इंजेक्शन दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई." लक्ष्मी की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी हंगामा शुरू हो गया, मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया, आपको बता दें लक्ष्मी की शादी संदीप से 3 जुलाई 2024 को हुई थी, और संयोगवश गुरुवार को उनकी शादी की पहली सालगिरह थी बच्चा फिलहाल स्वस्थ है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन