Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी श्रद्धालुओं की कार, 5 साल के मासूम बच्चे समेत 2 की मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Feb 11, 2025
Post views : 54

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी श्रद्धालुओं की कार, 5 साल के मासूम बच्चे समेत 2 की मौत!

  उत्तर प्रदेश मिर्जापुर : मिर्जापुर देहात कोतवाली इलाके के रीवा-वाराणसी राजमार्ग एक कार रोड के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई, हादसे में कार चालक और 5 साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए कार सवार महाराष्ट्र से प्रयागराज महाकुंभ आए थे संगम में स्नान के बाद सभी काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए गए थे वहां से सभी लौट रहे थे हादसा मंगलवार की सुबह हुआ पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है महाराष्ट्र के अलीबाग के रहने वाले कुछ श्रद्धालु कार से प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में पहुंचे थे वहां संगम में स्नान के बाद सभी कार से ही वाराणसी में काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए गए थे वहां से वे मिर्जापुर के रास्ते महाराष्ट्र लौट रहे थे इस दौरान सुबह देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकछा कला रीवा-वाराणसी राजमार्ग पर कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई हादसे में कार चालक श्याम जायसवाल और 5 साल के बच्चे श्रेयांश की मौत हो गई जबकि कार में सवार पूजा जयसवाल, सनी जायसवाल, संवि, सोएश समेत 2 साल की बच्ची घायल हो गई हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई सभी लोग अंदर ही फंस गए थे पुलिस ने JCB की मदद से सभी को बाहर निकलवाया घायलों को जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी कार वाराणसी से महाराष्ट्र जा रही थी कार एक ट्रक से भिड़ गई हादसे में 2 की मौत हुई, तथा 5 घायलों का इलाज चल रहा है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन