Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के आगरा में भीषण सड़क हादसा, आम लदा पिकअप पलटने से चालक समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jun 18, 2025
Post views : 128

यूपी के आगरा में भीषण सड़क हादसा, आम लदा पिकअप पलटने से चालक समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर!

    उत्तर प्रदेश आगरा : दरअसल ताजनगरी आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में झरना नाला से आगे बुधवार तड़के आम लदा पिकअप अनियंत्रित होकर शाहदरा फ्लाई ओवर पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया, पिकअप की चपेट में आने से मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की जान चली गई, वहीं चालक और क्लीनर पिकअप में ही फंस गए, दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पिकअप के नीचे दबे तीनों शवों को निकलवाया, दुर्घटना में पिकअप चालक की भी मौत हुई है, वहीं में पिकअप क्लीनर को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है. वहीं जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र में टेलर और पिकअप वैन की भिड़ंत में ड्राइवर क्लीनर घायल हो गए   वहीं इस पूरे मामले पर एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि हादसा आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर शाहदरा फ्लाई ओवर और सर्विस रोड पर हुआ है फिरोजाबाद की ओर से आ रही पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर पलट गई थी. पिकअप में आम की पेटियां लदी थीं. पिकअप की चपेट में आने से तीन मॉर्निंग वॉकर और पिकअप चालक कृष्णा की मौत हो गई है. गाड़ी का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है. जिसका एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है. माॅनिंग वाॅक पर निकले लोगों की पहचान शाहदरा निवासी राजेश (65) पुत्र लाखन सिंह, रामेश्वर (60) पुत्र बुद्धराम, हरीबाबू (63) पुत्र धुरीलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी   आम लदे पिकअप के पलटने के बाद पुलिस की कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली, पिकअप के नीचे दबे लोगों को निकालने में पुलिस टीम और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी थी, केबिन में फंसे क्लीनर को बामुश्किल निकाला जा सका, हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, क्रेन की मदद से पिकअप हटाने के बाद जाम खुल सका!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन