Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के मेरठ में महिला से रेप के बाद हत्या का मामला, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, बोला- किसी के भी साथ चली जाती थी!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jun 13, 2025
Post views : 169
यूपी के मेरठ में महिला से रेप के बाद हत्या का मामला, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, बोला- किसी के भी साथ चली जाती थी!     उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल जनपद मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में खंडहर में 10 जून को महिला की नग्न लाश मिली थी, महिला मुजफ्फरनगर के खतौली थानाक्षेत्र की रहने वाली थी, मर्डर करने वाला अधेड़ रिक्शा चालक निकला, महिला कुछ समय से उसके साथ रह रही थी, मेरठ के खंडहर भवन में महिला की सिर कूचकर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस की जांच में पता चला कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई थी, वह घर से पिछले 4 माह से वह गायब थी, उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी उसके पति ने खतौली में कराई थी, CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया, उसका नाम करतार सिंह है, वह मेरठ के घंटाघर के आसपास फुटपाथ पर सोता था, महिला भी फुटपाथ पर उसके संपर्क में आई थी. दोनों चार माह से एक साथ रह रहे थे, दोनों का ही मेरठ में कोई घर नहीं SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा, करतार सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह महिला के लिए खाने का इंतजाम करता था, वो उससे प्यार करती थी, वह भी उसे बेपनाह प्यार करता था, महिला किसी भी शख्स के साथ चली जाती थी और फिर कई-कई दिन वापस नहीं आती थी. इससे वह आहत था, करतार सिंह ने कहा कि महिला दूसरे लोगों के साथ जाती थी और उनके साथ शराब पीती थी, 6 जून को भी वो करतार को बिना बताए कहीं चली गयी. फिर कुछ दिन बाद लौटी थी, इसे लेकर वह नाराज था, वह महिला को रिक्शे में बिठाकर शहर में घुमाने की बात कहकर ले गया, सदर क्षेत्र में सुनसान खंडहर में रात के लगभग 1 बजे वह महिला को ले गया. वहां उसके साथ रेप किया. उस वक्त भी वह नशे में थी, जब वह वहीं सो गई, तो उसकी हत्या कर दी, महिला मानसिक रूप से भी कुछ कमजोर थी, गुरुवार को सूरजकुंड स्थित शमशान घाट पर महिला के शव का पुलिस ने लावारिस के तौर पर अंतिम संस्कार कर दिया था, सदर बाजार थाने पर चौकी प्रभारी ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन