Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बिजली का बिल संसोधन कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते एसडीओ और प्राइवेट मुंशी को एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Oct 16, 2025
Post views : 138

बिजली का बिल संसोधन कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते एसडीओ और प्राइवेट मुंशी को एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सडीओ और उनके प्राईवेट मुंशी के द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद विधूत विभाग में हड़कंप मच गया।गुरुवार के दिन एंटी करप्शन प्रयागराज प्रभारी इंस्पेक्टर अंजली यादव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिकायकर्ता विकास सिंह भदौरिया पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मकान नंबर 335 सिविल लाइन थाना कोतवाली के पिता के नाम रिहायशी घर विधुत कनेक्शन के बढ़े हुए बिजली के बिल को संशोधित करने के एवज में प्रेम चन्द्र पुत्र शिवधनी यादव निवासी ब्राह्मणपुर थाना चन्दवक जिला जौनपुर उपखंड अधिकारी आबू नगर उनके प्राइवेट मुंशी अतुल सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी डडवल थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ हाल पता सुकून नगर थाना कोतवाली के द्वारा रिश्वत के रूप में 10 हजार रुपए की मांग किया गया था।   शिकायतकर्ता विकास भदौरिया के द्वारा 14 अक्टूबर को एंटी करप्शन प्रयागराज में प्रार्थना पत्र दिया था।जिस पर निरीक्षक रविंद्र सिंह और अलाउद्दीन अंसारी टीम के साथ एसडीओ प्रेम चंद्र के कहने पर प्राइवेट मुंशी अतुल सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन