Sat 24 Oct 2026

ब्रेकिंग

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

परिवार को शहर छोड़ने की धमकी

परिवार परेशान

सास-बहू से मारपीट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अस्सी वें स्वतंत्रता दिवस गांधी समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में राज : अस्सी वें स्वतंत्रता दिवस गांधी समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अमर शहीदों को किया नमन 

आसिम अज़ीज़

Sat, Aug 15, 2026
Post views : 107

अस्सी वें स्वतंत्रता दिवस गांधी समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अमर शहीदों को किया नमन

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर।अस्सी वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ गांधी समाधि स्थल पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

 राष्ट्रगीत के पश्चात फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

कार्यक्रम में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के पश्चात राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को राज्यमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को किया नमन

अपने संबोधन में राज्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर स्वतंत्रता प्राप्त की थी। स्वतंत्रता के इस राष्ट्रीय पावन पर्व पर हम सभी देश के महान वीर एवं अमर बलिदानी सपूतों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन करते हैं। उनके शौर्य, पराक्रम, बलिदान, त्याग, निष्ठा और राष्ट्रप्रेम का इतिहास हमें गौरवान्वित करने के साथ ही देशप्रेम एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रधर्म सभी धर्मों में सर्वोपरि है, क्योंकि इसमें जनकल्याण की भावना निहित है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने पूर्वजों की भांति राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा देश की गरिमा, सम्मान और गौरव को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहें।

'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने का किया उल्लेख

राज्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम् के गायन का भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे देशभक्तों और अमर बलिदानियों के संघर्ष से प्राप्त आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी तथा विशेष रूप से नई पीढ़ी का दायित्व है।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन