Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

बाजार से लौटते समय महिला को बनाया निशाना

जांच टीम गठित करने के निर्देश

जिला कारागार में तैयार हो रहे पांच हजार दीये

रकम मांगने पर टालमटोल

एक लाख का नुकसान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: गायिका नेहा सिंह राठौर की चुनौती के बाद अब कोर्ट में सबूत पेश करेगी बीजेपी सरकार!

गायिका नेहा सिंह राठौर की चुनौती के बाद अब कोर्ट में सबूत पेश करेगी बीजेपी सरकार!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल अपने खिलाफ दर्ज मामले को चुनौती देते हुए नेहा सिंह राठौर ने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की थी, याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार से नेहा सिंह के खिलाफ सबूत पेश करने के लिए कहा है याचिका में FIR को चुनौती देते हुए नेहा सिंह राठौर ने कहा है, कि उन्हें दुर्भावना के तहत फंसाया गया है उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है, सरकार के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है   इसके जवाब में अपर महाधिवक्ता वीके शाही और शासकीय अधिवक्ता वीके सिंह ने कोर्ट में नेहा सिंह के खिलाफ सबूत पेश करने की बात कही है महाधिवक्ता व शासकीय अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में कहा गया है, कि उनके पास नेहा सिंह राठौर के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं नेहा सिंह राठौर की ओर से हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दायर की गई याचिका की सुनवाई 12 मई को होगी अगली सुनवाई के दौरान सरकार को नेहा सिंह के खिलाफ दर्ज की गई FIR के संदर्भ में सबूत पेश करने होंगे   वहीं दूसरी ओर नेहा सिंह ने अपने बचाव में दर्ज की गई एफआईआर को दुर्भावना से प्रभावित बताया है नेहा सिंह राठौर ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे अपनी पोस्ट में नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर सवाल खड़े किए थे लखनऊ के रहने वाले अभय प्रताप सिंह ने नेहा सिंह राठौर की सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए हजरतगंज में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है अभय प्रताप सिंह ने नेहा सिंह पर देश की अखंडता को तोड़ने और समुदायों के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाया है   आपको बता दें FIR दर्ज कराते समय अभय प्रताप सिंह ने कहा था कि नेहा सिंह राठौर की पोस्ट देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का काम कर रही है यह पोस्ट देश में अशांति फैलाने के लिए की जा रही है, अभय सिंह ने कहा था, कि नेहा सिंह के व्यवहार को पाकिस्तान हमारे खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है नेहा सिंह की पोस्ट को पाकिस्तान में काफी शेयर किया जा रहा है, जिससे देश की छवि धूमिल हो रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन