Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बरेली में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के औचक दौरा : अफसरों की बढ़ी धड़कनें,डीएम अविनाश सिंह ने मातृशक्ति को नमन कर किया स्वागत

THE LUCKNOW TIMES

Fri, May 1, 2026
Post views : 593

बरेली : दिशा इंटर कॉलेज में विशेष बच्चों की शिक्षा पर सख्त तेवर देख बोलीं राज्यपाल,कागज नहीं जमीन पर दिखे काम;रामगंगानगर में संतोष गंगवार संग किया स्कूल का उद्घाटन।

बरेली में गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अचानक पहुंचते ही प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट हो गया।त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरते ही जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने राज्य्पाल मातृशक्ति को नमन कर स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर उतरने से लेकर दोपहर 1:25 बजे तक राज्यपाल का दौरा बेहद हार्ट शेड्यूल में दिखा जहां-जहां काफिला पहुंचा वहां वहाँ अफसरों के चेहरे पर बेचैनी दिखाई देती रही औपचारिकता से हटकर राज्यपाल ने जमीनी हकीकत टटोली और छोटी-छोटी खामियों पर तीखे सवाल किए।

दिशा इंटर कॉलेज के क्लास रूम तक पहुंचीं राज्यपाल

एयरपोर्ट से सीधे दिशा इंटर कॉलेज पहुंची राज्यपाल ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए क्लासरूम लाइब्रेरी और संसाधनों का जायजा लिया जहाँ बच्चों से सीधा संवाद करते हुए पढ़ाई स्तर परखा।विशेष बच्चों की शिक्षा को लेकर उनका रुख बेहद सख्त दिखा जहाँ मंच से साफ कहा कि समावेशी शिक्षा सिर्फ फाइलों में नहीं धरातल पर दिखनी चाहिए।संसाधन मजबूत करो वरना कार्रवाई तय है कार्यक्रम में बैठे शिक्षा विभाग के अफसरों और शिक्षा जिम्मेदारों के लिए यह संदेश सीधा-सीधा चेतावनी वतौर था।

संप्रेक्षण गृह में बच्चों की हालत पर ली रिपोर्ट,वीवीआईपी मूवमेंट से थमा शहर राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर पहुंचकर राज्यपाल ने बच्चों की सुरक्षा रहन-सहन और खाने-पीने की व्यवस्थाओं की परत-दर-परत जांच की।रजिस्टर से लेकर किचन तक का हाल जाना वहीं सूत्रों की माने तो कई खामियों पर मौके पर ही फटकार लगाई जहाँ अफसर सफाई देते नजर आए।

दोपहर 1:25 बजे राज्यपाल महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्व विद्यालय के लिए रवाना हो गईं जहाँ पहुंचकर शिक्षा व्यवस्था पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाना था।माना जा रहा है कि यहां भी कई अफसरों की क्लास लगाई गई।

राज्यपाल के औचक दौरे से बरेली शहर छावनी में तब्दील हो गया। एयरपोर्ट से हर रूट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।रूट डायवर्जन लागू किया गया।जहाँ अफसरों को साफ हिदायत थी कि सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं होगी।राज्य्पाल की शख्त हिदायत के बाद दिन भर बरेली में वीवीआईपी मूवमेंट का असर दिखा।

Tags :

Politics news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन