Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लखनऊ के भाजपा नेता अविचल शुक्ला हुजूम के साथ उन्नाव के सिद्वपीठ मां चन्द्रिका देवी के दरबार में पहुंचे, पूजा अर्चना कर मत्था टेका

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jul 7, 2025
Post views : 278
 

लखनऊ के भाजपा नेता की इंट्री से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️

उन्नाव। लखनऊ के भाजपा नेता व समाजसेवी अविचल शुक्ला ने रविवार को बक्सर के चन्द्रिका माता मंदिर में सैकड़ों समर्थकों  के साथ दर्शन किए उनके समर्थकों की भीड़ देखकर स्थानीय जनता द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी प्रतिभागिता के कयास भी लगाए जा रहे है। वहीं, लखनऊ से आए अविचल शुक्ला का अचानक भगवंतनगर दौरे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी। हालाकिं अविचल ने मां चंद्रिका मंदिर में दर्शन करना मुख्य उद्देश्य बताया।

बता दें कि रविवार को सबसे पहले अपने समर्थको के साथ बक्सर स्थित सिद्वपीठ मां चंद्रिका देवी मंदिर पहुंचकर मत्था टेक कर माता चन्द्रिका देवी मंदिर में लाला पंडा द्वारा विधिवत पूजा पाठ किया। इसके बाद अविचल शुक्ला ने मंदिर परिसर में झाड़ू भी लगाई, साथ ही क्षेत्रीय लोगो से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेता अविचल शुक्ला का कई जगह स्थानीय लोगो ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250706-WA0267.mp4"][/video]

कई गांवों में किया दौरा

भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में लाव लश्कर लेकर पहुंचे भाजपा नेता अविचल शुक्ला का मेड़ी लाल खेड़ा में पूर्व प्रधान गिरजा शंकर साहू और संदीप लोधी अन्य समर्थकों और ककरारी में अमरजीत पासवान वसंत लाल राम अम्बेडकर, बाबूराम व पाटन गांव में वर्तमान प्रधान कुलदीप, अमित पटेल वहीं बारासगवर में शनि अग्निहोत्री व कल्याण पुर में अनूप शुक्ला सुमेरपुर में प्रधान शानू अवस्थी ऊँचगाव में महेंद्र मिश्रा तन्गापुर में अंकित यादव व अवधेश सिंह द्वारा स्वागत किया गया। उधर, पाटन कस्बे में रमेश चन्द्र तिवारी उर्फ कल्लू व सचिन शुक्ला, ओसिया में पत्रकार कार्तिकेय दीक्षित, अमिलाह में प्रशांत दीक्षित, हिंमाशु शुक्ला, लकी भट्ट, सुमित अवस्थी ने ग्रामीणो संग फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250706-WA0273.mp4"][/video]

दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ किया जनसम्पर्क

लखनऊ से आए भाजपा नेता अविचल शुक्ला अपने सैकड़ो समर्थको व कई दर्जन गाड़ियो के काफिले के साथ भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के गांवो में पहुंचकर लोगो से जनसंपर्क किया तो लोगो ने भाजपा नेता को हाथो हाथ लिया, वहीं बड़े बुजर्गों का आशीर्वाद भी लिया। जिसके बाद लोगों में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है।

उन्नाव के लोगों से वास्तविक जुड़ाव है : अविचल शुक्ला

जगह जगह स्वागत व जनसंपर्क किए जाने पर चुनाव लड़ने को लेकर पूछने पर अविचल ने सवाल को टालते हुए कहा कि भगवंतनगर क्षेत्र में हमारा बचपन बीता है। हमारा मुख्य उद्देश मां चंद्रिका मंदिर में दर्शन करना था। इस मंदिर से उनकी आस्था जुड़ी हुयी है इसके अलावा हमारे कई रिश्तेदार भी यहां रहते है तो क्षेत्र और यहां के लोगों से वास्तविक जुड़ाव है।

[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250706-WA0270.mp4"][/video]

विकास और समृद्धि का वादा

उन्नाव दौरे के दौरान भाजपा नेता अविचल शुक्ला ने कहा, "भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र की जनता का जो विश्वास और समर्थन मिल रहा है, उसके लिए हम आभारी हैं। हम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेगें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन