: यूपी के मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कैदी चकमा देकर फरार, लापरवाह दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज!
THE LUCKNOW TIMES
Sun, Jun 22, 2025
Post views : 78
यूपी के मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कैदी चकमा देकर फरार, लापरवाह दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज!
उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल जनपद के मेडिकल काॅलेज में तीन महीने से भर्ती कैंसर पीड़ित कैदी शनिवार रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया, कैदी को सहारनपुर जेल से इलाज के लिए यहां बीते 24 मार्च को भर्ती कराया गया था, कैदी के फरार की होने की घटना ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी घंटों दबाए रहे, लेकिन मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर मुकदमा दर्ज कराया गया, साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी चार पुलिसकर्मियों को संस्पेंड कर दिया गया है, वहीं बताया जा रहा कि सहारनपुर निवासी मुशाहिद लूट के मामले में सहारनपुर जेल में बंद था, बीते 24 मार्च को मुजाहिद की ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद उसे मेरठ के मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया था, मुजाहिद तभी से मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती था, कैदी पर निगरानी रखने के लिए सब इंस्पेक्टर राजकुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र व आदित्य और कांस्टेबल विनोद कुमार व नितिन की ड्यूटी थी, शनिवार रात जब सब इंस्पेक्टर की नींद खुली तो कैदी मुशाहिद गायब था. जिसके बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया, पुलिसकर्मी मामले को दबाए रहे और गुपचुप तरीके से लुटेरे की तलाश करते रहे, लेकिन कई घंटों तक लुटेरे का सुराग नहीं मिला तो जानकारी अधिकारियों व मेडिकल थाना पुलिस को दी, CO सिविल अभिषेक कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, क्योंकि कैदी सहारनपुर का है, इसके लिए सहारनपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है, मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद लुटेरे की तलाश की जा रही है, अधिकारियों के आदेश पर ड्यूटी पर लगाए गए सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, SSP सहारनपुर ने सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, लुटेरे की तलाश में स्वाट और एसओजी टीम को एक्टिव कर दिया गया है, SP सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक मेरठ के लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज से सहारनपुर से उपचार के लिए लाए गए कैदी के फरार होने के बाद पुलिसिया लापरवाही पर एक सब इंस्पेक्टर और तीन हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल पर कार्रवाई की गई है, पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, बंदी 19 जून को फरार हुआ था उसके बाद से मामले को छुपाया गया था, इस मामले में सब इंस्पेक्टर राजकुमार और हेड कांस्टेबल देवेंद्र व आदित्य और विनोद कुमार व कांस्टेबल नितिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन