: फतेहपुर के छिवलहा सब्जी मंडी में एक सप्ताह से जलभराव,की समस्या से नहीं मिल रहा छुटकारा!
THE LUCKNOW TIMES
Sat, May 10, 2025
Post views : 123
फतेहपुर के छिवलहा सब्जी मंडी में एक सप्ताह से जलभराव,की समस्या से नहीं मिल रहा छुटकारा!
दरअसल उत्तर प्रदेश फतेहपुर के हथगाव थाना छेत्र के छिवलहा ग्रामपंचायत के सब्जी मंडी में एक हफ्ते से नाले का पानी भरा हुआ है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सब्जी मंडी के बीचों बीच नाले बनाए जाने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
मंडी के पास बने घरों से नाले से जल निकासी के बाद मंडी के अंदर बने मैदान में पानी भर जाता है। जल निकासी की कोई नियमित सुविधा नहीं की गयी है। इससे रास्ते और मैदान में गंदा पानी भर जाता है। मैदान में सब्जी के बचे हुये हिस्सों की सड़न और दुर्गंध से दुकानदार दुकान भी नहीं लगा पा रहे हैं। छिवलहा व्यापार मण्डल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता का कहना है कि मंडी के मैदान नीचे होने के कारण पानी भरा रहता है और नाले में पानी जाने के लिए कोई उचित रास्ता भी नहीं है और नाले की नियमित सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने ग्राम पंचायत के अधिकारियों को भी मंडी में जल भराव की सूचना की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्राम विकास अधिकारी चन्दन सिंह ने बताया की कर्मियों कों भेज कर जल भराव की समस्या कों जल्द ही सही कराया जायेगा!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन