Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: काशी के घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 14, 2025
Post views : 200

काशी के घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी!

उत्तर प्रदेश वाराणसी : दरअसल एक तरफ प्रयागराज में मंगलवार को मकर संक्रांति के मौके पर शाही स्नान चल रहा है तो वहीं धर्मनगरी वाराणसी में भी आज मकर संक्रांति के मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ा है वाराणसी के गंगा घाटों पर सुबह से ही गंगा स्नान करने वालों की जबरदस्त भीड़ है लाखों की भीड़ के बीच गंगा स्नान जारी है और दान पुण्य के साथ ही लोग खिचड़ी का भी सेवन कर रहे हैं आपको बता दें मकर संक्रांति के स्नान का अपना ही महत्व माना जाता है. सूर्य के उत्तरायण होने के इस पर्व को बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ हर कोई मनाता है ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही मौसम में भी परिवर्तन शुरू हो जाता है और सूर्य दक्षिण से धीरे-धीरे उत्तर दिशा की तरफ बढ़ना शुरू कर देता है. जिसके बाद शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं आज के बाद से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी और शादी विवाह एवं अन्य कार्यों को भी शुरू कर दिया जाएगा मकर संक्रांति के मौके पर आज सुबह से ही लगातार गंगा स्नान जारी है गंगा में डुबकी लगाकर लोक पुण्य के भागी बन रहे हैं और दान पुण्य भी कर रहे हैं बड़ी संख्या में दान लेने वालों की भीड़ जमा है प्रयागराज में महाकुंभ का पहला शाही स्नान आज मकर संक्रांति पर हो रहा है अमृत स्नान की इस पुण्य बेला में लाखों श्रद्धालु रात से ही मेला क्षेत्र में आने लगे थे सुबह 6.15 बजे से ही अखाड़ों का स्नान क्रमवार शुरू हो गया साधु-संन्यासियों का रेला हर-हर महादेव, हर-हर गंगे का उद्घोष करते हुए संगम तट पर बढ़ चला वहीं संतों के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु मार्ग के दोनों तरफ खड़े रहे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन