Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

गुरुजनों के योगदान को किया सलाम

शिकायत की तो घर पहुंचकर फिर धमकाया

मारपीट कर सुबह छोड़ा

कुछ ही देर में खाते से निकल गए 61 हजार

170 बुजुर्ग अयोध्या रवाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सड़क किनारे गड्ढे में मिले दो युवकों के शव, हादसे से मचा हड़कंप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 25, 2025
Post views : 234

रात में निकले थे घर से, सुबह मिला दोनों का शव — बाइक भी बरामद

  सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। शनिवार सुबह दोस्ती नगर बाईपास टीकरगढ़ी पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे बने गड्ढे में दो युवकों के शव पड़े मिले। सूचना पर थाना दही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान गुलशन (22) और आशु उर्फ बजरंगी (20) निवासी दही के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक शुक्रवार देर शाम अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर निकले थे। रात भर घर न लौटने पर परिजनों ने चिंतित होकर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुबह गांव के लोगों ने सड़क किनारे गड्ढे में दो शव पड़े देखे तो इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। संभव है कि दोनों युवक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक सहित सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरे हों, जिसमें पानी भरा था। डूबने से दोनों की मौत हुई प्रतीत होती है।मौके से उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने बताया कि बाईपास किनारे कई जगह गहरे खुले गड्ढे पड़े हैं, जिनकी वजह से आए दिन हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गड्ढे भरवाने और सड़क की मरम्मत की मांग की है। थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि पहली नजर में ये मामला हादसे का लग रहा है। बोले, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाया और मदद का भरोसा दिया।

Tags :