Thu 16 Jul 2026

ब्रेकिंग

गहरे पानी में डूबने से किसान की मौत

बार काउंसिल उपाध्यक्ष अनुराग पांडे ने किया अधिवक्ता चैंबर का लोकार्पण

लोक नगर सड़क के काम का हुआ शुभारंभ

अनुराग त्रिवेदी की सक्रियता से भगवंतनगर की सियासत में नई हलचल

सदर विधायक ने रखा शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: द्वारिकेश कर्मियों ने नवीन तकनीकि विधि से शरदकालीन गन्ना बुवाई जागरूकता रैली निकाल किसानों को किया जागरूक!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Oct 17, 2025
Post views : 165

द्वारिकेश कर्मियों ने नवीन तकनीकि विधि से शरदकालीन गन्ना बुवाई जागरूकता रैली निकाल किसानों को किया जागरूक!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

  उत्तर प्रदेश बरेली : जनपद में फरीदपुर तहसील क्षेत्र स्थित द्वारिकेश चीनी मिल कर्मियों ने शरदकालीन समयं में नवीन तकनीकि विधि से गन्ना बुवाई हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया।जागरूकता रैली को द्वारिकेश चीनी मिल प्रांगण से मुख्यमहाप्रबंधक (गन्ना)पी,के,चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में विभिन्न अधिकारियों समेत कर्मचारियों ने भाग लिया।जागरूकता रैली चीनी मिल गेट से जुड़े चार दर्जन गाँवो में वाहनों के साथ भ्रमण करने पहुँची जहाँ किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि द्वारिकेश चीनी मिल कर्मियों द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान का उद्देश्य सर्वाधिक किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई हेतु प्रेरित करना और नवीन तकनीक से कृषि की जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि गन्ना किसानों को अधिक गन्ना उत्पादन का लाभ प्राप्त हो सके।द्वारिकेश चीनी मिल कर्मियों द्वारा लगभग 48 गाँवो का भ्रमण कर गन्ना किसानों को जागरूक किया गया जिनमें टिसुआ,कजरौटा,चठिया, फतेहगँजपूर्वी,हरेली,सरैंदा,रूरिया डगरौली,इटोरिया,अहीर सुकटिया,सिंधावा,शिवपुरी, मस्तीपुर,तरखस,रामपुरिया पढेरा,बेहरा,खेरपुर,नवदिया, धढ़रुआ,मोहनपुर,रंजनापुर,गुलाबनगर,हरिडेरा,नवदिया,मैनी,सिशैया,नवादान,बकेनिया,टाडा सिकंदरपुर,खंडौरा,छेड़ा, खेरसादी,जवाहरगंज,उलैतापुर, कंजा,मेहतरपुर,अलसानी,तिलावा,जमुनिया,घुलूपुरा,चठिया फैजू,खानपुर,शाहपुर बनियान, हसनगंज,खलीलंपुर,रियोना कलां,सैदापुर,पचोमी गाँवो में द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर की ओर से निकाली गई शरदकालीन गन्ना बुवाई रैली में उपमहाप्रबंधक गन्ना डीके शर्मा जोनल मैनेजर विनोद वर्मा हर्षवर्धन सिंह तथा गन्ना अधिकारी चंद्रेश पाण्डेय,अनिल सिंह,अरविंद मिश्रा,सरोज यादव,अरविंद गंगवार,बागेश यादव,अरविंद खोखर,अभिषेक मिश्रा,मनोज शर्मा,समेत दर्जनों कर्मी शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन