Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लखनऊ में LDA के 24 साल पुराने फर्जीवाड़े में अब कार्रवाई, 7 LDA अफसर समेत 27 के खिलाफ FIR!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Sep 20, 2025
Post views : 170

लखनऊ में LDA के 24 साल पुराने फर्जीवाड़े में अब कार्रवाई, 7 LDA अफसर समेत 27 के खिलाफ FIR!

उत्तर प्रदेश लखनऊ : LDA/ लखनऊ विकास प्राधिकरण में 2001 में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ था, गोमतीनगर के विपुल खंड, विभव खंड, विनीत खंड, विक्रांत खंड, विकल्प खंड में फर्जीवाड़ा करके प्लॉट बेचे गए थे, इस मामले अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इसमें 7 LDA के अफसर भी शामिल हैं. इन सभी पर कूटचित दस्तावेज बनाने और जालसाजी करने के आरोप लगे हैं, वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला वर्ष 2001 का है. एलडीए ने गोमती नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध दस्तावेजों के सहारे प्लाटों को बेच दिया गया था, जिसकी शिकायत 2021 में की गई थी, 2024 में इस मामले में सब रजिस्टर्ड (द्वितीय) प्रभाष सिंह ने जांच शुरू की अब जांच पूरी हो गई है, जिसके बाद LDA की ओर से गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कराई गई है, इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार जांच में कई ऐसे तथ्य मिले, जिससे यह साबित होता है कि गोमती नगर के विपुल खंड, विभव खंड विनीत खंड, विक्रांत खंड व विकल्प खंड के करीब 2000 वर्ग फीट के 6 प्लॉट फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर बेचे गए, मूल दस्तावेजों से रजिस्ट्री के दस्तावेज मेल नहीं खाते हैं, यहां तक रजिस्टर और रजिस्ट्री में दर्ज नाम अलग-अलग हैं, कागज की क्वालिटी और रजिस्ट्री एक्ट की मोहर भी अलग मिली है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, वजीरगंज थाने में दर्ज की गई FIR से ठीक पहले शासन के निर्देश पर एलडीए के 5 पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था, विजिलेंस की जांच में ये सभी आरोपी बनाए गए थे, इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है,तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन