Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

जमीन विवाद में महिला-बेटियों को पीटा,नींव खुदवाने का आरोप

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: 3 हजार के लिए युवक की निर्मम हत्या,शव के 3 टुकड़े टुकड़े कर नदी में फेंका, चाकू से फाड़ा पेट!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Feb 27, 2025
Post views : 57

3 हजार के लिए युवक की निर्मम हत्या,शव के 3 टुकड़े टुकड़े कर नदी में फेंका, चाकू से फाड़ा पेट!

  उत्तर प्रदेश बागपत : दरअसल जिले में तीन हजार रुपये के लिए बेरहमी से युवक की हत्या कर उसको मौत के घाट उतार दिया गया, और लाश के 3 हिस्से करके उसे बोरों में भरकर हिंडन नदी में फेंक दिया युवक 15 फरवरी से लापता था परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी अपहरण का आरोप भी लगाया था. पुलिस युवक की तलाश कर रही थी पुलिस वारदात का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है छपरौली के मोहल्ला कुरैशियान का रहने वाला फैजल (21) पुत्र असगर कपड़ों की फेरी लगाता था 15 फरवरी को अचानक वह लापता हो गया परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया इसके बाद उन्होंने छपरौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. बेटे के अपहरण का आरोप भी लगाया पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था इस बीच बुधवार की शाम को हर्शिया गांव के पास हिंडन नदीं में युवक की लाश मिली. शव को अलग-अलग बोरों में भरा गया था धड़ और गर्दन समेत 3 हिस्से किए गए थे जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव की पहचान फैजल के रूप में की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया   छपरौली SO देवेश शर्मा का कहना है कि परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस तलाश कर रही थी युवक का शव मिला है परिजनों के आरोपों के अनुसार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा   मोहल्ले के रहने वाले तहसीम मंसूरी ने ईटीवी भारत को बताया कि 'मेरे मोहल्ले का लड़का था फैजल. 15 फरवरी को उसका अपहरण हो गया था. गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसकी हत्या कर दी. उनका पूरा परिवार दबंग है सब पर पहले से मुकदमे हैं जेल भी जा चुके हैं. आपस में कोई इतनी बड़ी रंजिश तो थी नहीं कुल 3 हजार रुपये का मसला था वादी पक्ष के 3 हजार उन पर थे, जबकि दूसरे पक्ष से 3500 रुपये इन्हें मिलने थे नदी में बोरे में लाश मिली है उसमें पत्थर भी डाल रखे थे शव की बहुत बुरी हालत कर रखी थी पहले पिटाई की गई फिर सीने में गोली मारी गई चाकू से पेट भी फाड़ डाला लाश के 3 हिस्से कर दिए. जितनी भी यातनाएं होती हैं, सब उसे दी गईं रौब जमान के लिए ये घटना की गई' इस मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इनमें दानिश, शमा, सावेज, परवेज आदि शामिल हैं. आरोपी परवेज ने पुलिस को बताया कि विवाद साल 2021 से जुड़ा है. फैजल के भाई फरदीन ने उससे 33 हजार रुपये उधार लिए थे. इसमें 3 हजार बाकी थे इसे लेकर फैजल से रंजिश चल रही थी फैजल को फंसाने के लिए परवेज ने अपनी प्रेमिका शमा का भी इस्तेमाल किया. उसके कहने पर शमा ने फैजल से मेल-जोल बढ़ाया. इसके बाद 15 फरवरी को युवती ने फैजल को बहाने से बुलाया. इसके बाद यहां से फैजल को परवेज और उसके साथी हिंडन नदी के पास ले गए यहां ले जाकर फैजल की हत्या कर दी शव के तीन टुकड़े किए इसके बाद अलग-अलग बोरियों में भरकर उसे नदी में फेंक दिया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन