Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सीएम योगी से मिली गंगाघाट पालिकाध्यक्ष, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, May 10, 2025
Post views : 185

नवीनमंडी समेत कई प्रमुख समस्याओं से मुख्यमंत्री को कराया अवगत

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे व उनके प्रतिनिधि संदीप पांडे ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर गुरुवार को पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे ने अपने जनप्रतिनिधी संदीप पांडे के साथ मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अपने कार्यकाल का लेखाजोखा सीएम के सामने रखा। पलिकाध्यक्ष ने बताया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्या-क्या विकास कार्य कराए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से गंगाघाट नगर पालिका क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की फाइल सीएम को देकर अपेक्षित सहयोग का अनुरोध किया। चेयरमैन जनप्रतिनिधी संदीप पांडे ने बताया कि सीएम योगी के साथ बैठक मे नगर पालिकाध्यक्ष ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, खास कर नवीन गंगा पुल के निर्माण में देरी और नगर पालिका कार्यालय के लिए एक नए भवन की आवश्यकता पर प्रकाश डालने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से मझरा पीपर खेड़ा और कटरी पीपर खेड़ा के अविकसित क्षेत्रों के विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि प्रदान करने का भी अनुरोध किया, जो 2017 में नगर पालिका में जोड़े गए थे। पालिकाध्यक्ष द्वारा सीएम के समक्ष रखी गई समस्याओं के विषय में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया उक्त सभी समस्याओं के निराकरण संबंधी मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया और कहा गया कि उच्च प्राथमिकताओं और त्वरित गति से सभी समस्याओं का निदान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय विकास को प्राथमिकता दे रही है और गंगाघाट जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक नगरों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन