Fri 30 Oct 2026

ब्रेकिंग

बाजार से लौटते समय महिला को बनाया निशाना

जांच टीम गठित करने के निर्देश

जिला कारागार में तैयार हो रहे पांच हजार दीये

रकम मांगने पर टालमटोल

एक लाख का नुकसान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख फावड़े से काटा, युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, May 6, 2025
Post views : 229

पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख फावड़े से काटा, युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती!

    उत्तर प्रदेश गोंडा : दरअसल जनपद में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को फावड़े से काट डाला, घटना में प्रेमी की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है स्थानीय लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया. घटना रविवार की रात देहात कोतवाली इलाके में हुई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है देहात कोतवाली इलाके के जयपुरिया स्कूल के पास रिजवान अपनी पत्नी माजिया (30) के साथ रहता है. वह यहां करीब डेढ़ साल से किराए पर रह रहा है पुलिस के अनुसार सोमवार की रात को रिजवान और उसकी पत्नी खाना खाकर घर में अलग-अलग जगहों पर सोए थे रात के 2 बजे रिजवान की नींद खुली तो उसने घर के बेडरूम में पत्नी को उसके प्रेमी सर्वेश उर्फ गुड्डू पांडे (36) के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया इस पर उसने आपा खो दिया घर में रखे फावड़े से पत्नी और उसके प्रेमी पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए, हमले में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई सर्वेश नगर कोतवाली इलाके के अफीम कोठी के पास का रहने वाला था घटना में माजिया गंभीर रूप से घायल हो गई, चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए स्थानीय लोगों ने माजिया को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, वहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है वारदात की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, सर्वेश के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है, घटना में शामिल फावड़ा भी बरामद कर लिया गया, मिली जानकारी के अनुसार रिजवान ठेला लगाता है, जबकि सर्वेश किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन