: यूपी के हाथरस में भोजन नहीं दिया तो पड़ गई अपनी जान गवानी; युवक ने धारदार हथियार से कर दी थी वृद्ध की हत्या!
THE LUCKNOW TIMES
Wed, Sep 17, 2025
Post views : 57
यूपी के हाथरस में भोजन नहीं दिया तो पड़ गई अपनी जान गवानी; युवक ने धारदार हथियार से कर दी थी वृद्ध की हत्या!
उत्तर प्रदेश हाथरस : दरअसल जनपद के चंदपा कोतवली क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी में हुई वृद्ध की हत्या का राज खुल गया है, पुलिस ने हत्या करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसे भोजन के बदले उस दिन गाली खाने को मिली थी, इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया. इस खुलासे के बाद गांव के लोग भी हैरान हैं जानकारी के मुताबिक, 13 सितंबर 2025 को हरिओम उपाध्याय पुत्र स्व. डोरीलाल उपाध्याय (75) निवासी गांव केवलगढ़ी, थाना चंदपा, जनपद हाथरस ने तहरीर पिता की हत्या की तहरीर दी थी, हरिओम उपाध्याय ने तहरीर में बताया कि पिता डोरीलाल उपाध्याय की ट्यूबवेल पर सोते समय हत्या कर दी गई. शव वहीं खेत पर पड़ा मिला था. चंदपा कोतवली में यह मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस अधीक्षक हाथरस और अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ सादाबाद के लीडरशिप में टीमों का गठन किया. एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा गठित टीमों के प्रयास से 16 सितंबर 2025 को एंटी थेफ्ट टीम और थाना चंदपा पुलिस की संयुक्त कार्रावई में डोरीलाल की हत्या करने वाले अभियुक्त किशनपाल कश्यप उर्फ किस्सू पुत्र स्व. श्रीपाल कश्यप निवासी, गांव केवलगढ़ी, कोतवली चंदपा को नगला भुस तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, इसकी निशादेही से हत्या में इस्तेमाल लोहे का बल्लम बरामद हुआ अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया की डोरीलाल (75) की 12/13 सितंबर को केवलगढ़ी में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. 16 सितंबर को अभियुक्त किशनपाल निवासी केवलगढ़ी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि वह डोरीलाल को बचपन से जानता था. वह उनके खेत की रखवाली करता था, जिसके बदले वह पैसा नहीं देते थे, सिर्फ खाना ही देते थे. उस रात उसने उनसे खाना मांगा तो वह गाली-गलौज करने लगे. तब उसने गुस्से में आकर बल्लम से उनकी हत्या कर दी, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन