Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के अमेठी में दलित युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, हाथ-पैर बांधकर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा,लोगो में आक्रोश!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jun 4, 2025
Post views : 229

यूपी के अमेठी में दलित युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, हाथ-पैर बांधकर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा,लोगो में आक्रोश!

    उत्तर प्रदेश अमेठी : दरअसल जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां मंगलवार रात 22 साल के दलित युवक की अज्ञात बदमाशों ने धार दार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी, सुबह युवक का खून रंजित शव घर से कुछ दूर पड़ा मिला, हत्यारों ने युवक के हाथ पांव बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई, पुलिस आशनाई के एंगल पर भी जांच कर रही है, जिले के संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे रामा चौहान का पूरवा मजरे पून्नपुर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया और बताया है कि उसका भतीजा सागर (22) साल रात 10 बजे परिवार वालों के साथ छत पर लेटा था, आधी रात में जब वह दिखाई नहीं पड़ा तो घर वालों ने इधर-उधर पता लगाने के बाद, उसके मोबाइल पर काल किया तो फोन स्विच ऑफ बता रहा था, घर से कुछ दूर पड़ोसी की गोशाला में युवक का रक्त रंजित शव मिला, जब आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो युवक का हाथ पैर रस्सी से बंधा हुआ था, उसके मुंह में कपड़ा भरा हुआ था, हत्यारों ने युवक की बहुत ही बेरहमी से जान ली थी, मृतक की बहन ने बताया कि किसी से भाई का कोई विवाद नहीं था, घटना के पीछे कौन है कुछ पता नहीं युवक की निर्ममता से हुई हत्या के चलते गांव में आक्रोश फैल गया है, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, CO अमेठी मनोज मिश्रा और SP अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने घटना स्थल का जायजा लिया, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, सीओ अमेठी मनोज मिश्र ने बताया कि घटना स्थल पर हर पहलुओं पर जांच की जा रही है शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है, विधिक कार्रवाई की जाएगी, इस बीच गांव में आशानाई के चलते भी हत्या किए जाने की चर्चा है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन