Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के गाजीपुर में पत्नी की विदाई को लेकर ससुर-दामाद में विवाद; दामाद ने पीट-पीटकर ससुर को मार डाला!

यूपी के गाजीपुर में पत्नी की विदाई को लेकर ससुर-दामाद में विवाद; दामाद ने पीट-पीटकर ससुर को मार डाला!

    उत्तर प्रदेश गाजीपुर : दरअसल जनपद में पत्नी की विदाई को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद दामाद ने ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी, इसके बाद वह मौके से फरार हो गया, दामाद अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई है, वारदात गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में गांव बिहरा हरिजन बस्ती की है मिली जानकारी के मुताबिक, बाराचवर ब्लॉक के बैरान गांव निवासी दामाद संजय राम ने अपने ससुर गुदड़ी राम (65) की हत्या कर दी और फरार है संजय अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था. मृतत की बेटी ने बताया कि पति ने मेरी विदाई के लिए पिताजी से कहा, इस पर पिताजी ने जवाब दिया कि मैं यहां अकेले रहता हूं, बेटी ही मेरी देखभाल करती है, वह चली जाएगी तो किसके भरोसे रहूंगा? बताया जा रहा है, कि इतनी सी बात पर दामाद संजय ने ससुर को पीटना शुरू कर दिया और इतना मारा कि उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक की बेटी ने बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार को मामले की जानकारी दी स्थानीय लोगों की मानें संजय काफी समय से ससुराल में ही रहता था, वह नशे का भी आदि था. इसी वजह से गुदड़ी राम अपनी बेटी की विदाई नहीं कर रहे थे. इसी खुन्नस में उसने ससुर की हत्या कर दी हत्या की सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी अनिल तिवारी भी घटनास्थल पहुंचे, उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की है, क्षेत्राधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि आरोपी दामाद के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है,आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन