Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बरेली जनपद के फरीदपुर के पचोमी में दबँगो ने भगवान विष्णु मन्दिर की भूमि को भी नही छोड़ा,अबैध कब्जा कर कराया निर्माण!

बरेली जनपद के फरीदपुर के पचोमी में दबँगो ने भगवान विष्णु मन्दिर की भूमि को भी नही छोड़ा,अबैध कब्जा कर कराया निर्माण!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

  उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में थाना फरीदपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पचौमी में प्राचीन समयं से मौजूद गाटा सं0-1175 व 1176 (प्राचीन विष्णु भगवान मन्दिर) की भूमि पर दबंगो ने कब्जा कर अवैध निर्माण करा लिया है जिस पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कराने हेतु ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी समक्ष प्रार्थना पत्र दिया है।प्रार्थना पत्र में ग्राम पचौमी के ग्रामीणों ने कहा है कि उनके गाँव में प्राचीन ऐतिहासिक विष्णु भगवान का मन्दिर स्थित है इस भूमि के गाटा सं0-1175 व 1176 पर गाँव के ही दबंग पप्पू पुत्र शमशुद्दीन ने अपनी प्रधानी कार्यकाल में दबँगई के बल पर जबरन पक्का निर्माण करा लिया था।ग्रामीण ने बताया कि ग्राम पचौमी को पांचाल राज्य में पंचमगढ़ के नाम से जाना जाता था जिसका प्रमाण आज भी देखने को मिल रहा है जहाँ कई वर्षो से धर्म और आस्था केन्द्र के भगवान विष्णु जी की भूमि को समुदाय विशेष दबँग व्यक्ति के कब्जे से कब्जा मुक्त कराना चाहते हैँ किन्तु जिम्मेदारों की लारपवाही के चलते आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।ग्रामीणों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार है इसी उम्मीद के सहारे प्रार्थना पत्र के माध्यम से अबैध निर्माण गिराकर भूमि कब्जा मुक्त कराने की ग्रामीणों ने आस लगाई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन