Fri 05 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी लखनऊ में शहीद पथ की रेलिंग तोड़ते हुए डिवाडर पर कार चढ़ी ल, एक की मौत, एक घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 1, 2025
Post views : 141

राजधानी लखनऊ में शहीद पथ की रेलिंग तोड़ते हुए डिवाडर पर कार चढ़ी ल, एक की मौत, एक घायल!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में 2025 के पहले ही दिन हादसा हो गया जहां पार्टी मना कर दो युवक अलग-अलग कार से आ रहे थे ओवरटेक करने और स्पीड में होने के चलते दोनों कार अनियंत्रित हो गईं एक कार लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई, वहीं दूसरी कार पलट गई हादसे में एक युवक की मौत हो गई औह दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद शहीद पथ पर भीषण जाम लग गया मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और जाम खुलवाया लखनऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के टेंडर पॉम अस्पताल के पास शहीद पथ पर दो गाड़ियों के आपस में ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक कार लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी पलट गई जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए लोहिया भिजवाया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक गोसाईंगंज क्षेत्र के अमेठी कस्बे में रहने वाले महेंद्र रावत (31) व अश्वनी रावत (26) अलग अलग कारों से एक दूसरे को शहीद पथ पर ओवरटेक कर रहे थे तभी टेंडर पॉम अस्पताल के सामने कार ओवरटेक करने के चक्कर मे अश्वनी की कार सड़क के बीच लगे डिवाइडर पर चढ़ गई तथा महेंद्र रावत (31) की कार सड़क के किनारे की रेलिंग से टकरा कर पलट गई, इस दुर्घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने बताया कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि लोहे कि रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइर पर चढ़ गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ घटना में घायल अश्वनी की हालात भी गंभीर बताई जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन