Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा के प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मासूम हत्याकांड, जादू टोना के चक्कर में की गई थी बच्ची की हत्या, आरोपी सोनू पंडित की पत्नी हिरासत में!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Feb 6, 2025
Post views : 219

मासूम हत्याकांड, जादू टोना के चक्कर में की गई थी बच्ची की हत्या, आरोपी सोनू पंडित की पत्नी हिरासत में!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी लखनऊ दुबग्गा इलाके से लापता बच्ची की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में उसी इलाके में रहने वाले शख्स ने की थी पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी सोनू पंडित ने खुदकुशी कर ली थी पुलिस का दावा है कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में बच्ची को अगवा किया और हत्या करने के बाद शव को पॉलीथिन में लपेटकर सैरपुर के नाले में फेंक दिया था पुलिस को सोनू पंडित की पत्नी पर भी शक है पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है आपको बता दें, दुबग्गा इलाके से 23 जनवरी से लापता हुई आठ साल की बच्ची का शव बीते शनिवार को नाले में मिला था इस मामले में दुबग्गा थाने में गुमशुदगी दर्ज थी बच्ची का शव सिर से पेट तक पन्नी से ढका था कपड़े भी बदले गए थे गले में तीन माला थीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से बच्ची की मौत की बात सामने आई इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है जांच के दौरान CCTV कैमरे में महिला का पति बच्ची का पीछा करते हुए देखा गया था. आरोपी बच्ची को साइकिल से अपने साथ लेकर गया था पुलिस ने शक के आधार पर सोनू पंडित और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी और उसी दिन छोड़ दिया था इसके बाद सोनू पंडित ने घर जाकर खुदकुशी कर ली थी सूत्रों का कहना है कि सोनू पंडित किसी तांत्रिक से संपर्क में था तांत्रिक ने सदा जवान बने रहने के लिए किसी बच्ची की बलि चढ़ाने की सलाह दी थी इसी अंधविश्वास में सोनू ने बच्ची को अगवा किया और उसके साथ तांत्रिक क्रियाएं करने के बाद उसकी हत्या कर शव सैरपुर नाले में फेंक दिया DCP पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि बच्ची की हत्या करने वालों के बारे में अहम सुराग मिले हैं जल्द ही सच सामने आ जाएगा कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही राजफाश किया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन