: कृति राज ने संभाला उन्नाव के सीडीओ का चार्ज, टीम भावना से काम किए जाने का दिया संदेश
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Tue, May 6, 2025
समय पर सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे :कृति राज
[caption id="attachment_10290" align="alignnone" width="1024"]
उन्नाव विकास भवन सभागार में अधिकारियों संग परिचयात्मक बैठक[/caption]
सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान✍️
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में आईएएस से लेकर आईपीएस तक के अधिकारियों का तबादला हो रहा है। योगी सरकार में आये दिन किसी ना किसी आईएएस और आईपीएस से जुड़ी लिस्ट जारी हो जाती है। सरकार ईमानदार और कर्मठ अधिकारियों को बड़ी-बड़ी जिम्मेदारी सौंप रही है। इसी क्रम में यूपी में एक बार फिर छह आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। रविवार शाम को करीब 6 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया। शासन की ओर से तबादलों के क्रम में उन्नाव में सीडीओ के पद पर नई जिम्मेदारी कृति राज को दिया गया। वहीं प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ जिले का नगर आयुक्त बनाया गया है। प्रेम प्रकाश मीणा उन्नाव जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर दो साल से तैनात थे। कृति राज ने मंगलवार को उन्नाव सीडीओ का चार्ज संभाल लिया। साथ ही समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में परिचयात्मक बैठक की गयी। इस अवसर पर सीडीओ द्वारा विकास विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लक्ष्य के मुताबिक धरातल पर उतारें। योजनाओं के क्रियान्वयन में पात्रता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि वे सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाया जाना प्राथमिकता में शामिल रहेगा। इसके पहले वे फिरोजाबाद में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तैनात थीं। स्वास्थ्य केंद्र में घूंघट ओढ़ हो सामान्य मरीज बन छापा मारने के मामले में देशभर में वर्तमान में कृति राज चर्चित हो गईं थी। वह दोपहर लगभग तीन बजे उन्नाव विकास भवन पहुंचीं। जहां पुष्पगुच्छ भेंटकर नवागत सीडीओ का स्वागत किया गया। कृति राज ने विकास भवन सभागार में सभी से परिचय करते हुए टीम भावना से काम किए जाने का संदेश दिया। समय पर सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इस भावना के साथ काम करने की जरूरत बताई।

कौन हैं आईएएस कृति राज
आईएएस अधिकारी कृति राज मूलतः बांदा जिले की रहने वाली है। पर उनका परिवार झांसी जिले में आकर बस गया है। वह झांसी शहर के मिशन कंपाउंड सर्वनगर कॉलोनी की रहने वाली है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई लिखाई झांसी में ही हुई है। उनके पिता राजेंद्र कुमार ग्रासलैंड के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनकी माता सरोज गौड़ गृहणी है। उनका एक भाई कुशाग्र राज है। जो वर्तमान में आयरलैंड में सॉफ्टवेर इंजीनियर है। कृति राज ने 2000 के यूपीएससी एक्जाम में 106वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनीं कृति राज अपने अनूठे अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उनके कार्य करने का तरीका तो विशेष है ही, रहन-सहन और व्यक्तित्व भी सबसे अलग है। सोशल मीडिया में अच्छी खासी फैंस फालोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनकी फैशनेबल अंदाज वाली तस्वीरें खूब पसंद की जाती हैं।

रिजल्ट आने पर खुशी से पूरा परिवार नही सोए
आईएएस कृति राज की सफलता के पीछे उनके परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहा है, और उनके परिवार को उनकी सफलता पर बहुत गर्व है। जानकारी के अनुसार यूपीएससी एग्जाम इंटरव्यू से हटकर वो रिलैक्स कर रही थी, भाई कुशाग्र राज आयरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है उस समय उनकी ऑनलाइन भाई से बात हो रही थी जब उसने रिजल्ट आने की पहली सूचना दी थी, पहली बार तो विश्वास ही नहीं हुआ, घर के लोग तो खुशी में रोने ही लगे थे। कृति के यूपीएससी क्लियर करने की खुशी में कृति और उनके पिता राजेंद्र कुमार और माँ सरोज गौर उस रात नहीं सो पाए थे। सर्व नगर स्थित घर पर लगातार लोगों का बधाईयां देने के लिए तांता लगा था। परिजनों से लेकर परिचित तक घर पहुंचे और मुंह मीठा कराया।
![]()
जब घूंघट ओढ़कर निरिक्षण करने पहुंची अस्पताल
उत्तर प्रदेश के जिले फिरोजाबाद में सदर एसडीएम तैनाती के समय कृति राज स्वास्थ्य सेवाओं की गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर घूंघट ओढ़कर सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं थी। उन्होंने कतार में खड़े होकर न सिर्फ पर्ची कटवाई, बल्कि आम मरीज की तरह डॉक्टर से परामर्श के लिए लाइन में लग गईं। इस दौरान उन्हें डॉक्टर का व्यवहार ठीक नहीं लगा तो खुद की पहचान सार्वजिनक करते हुए चिकित्सक को फटकार लगाते हुए सख्त हिदातय दी थी। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद अखिलेश यादव ने इस घटनाक्रम पर टिव्ट भी किया था।

अखिलश यादव ने कृति राज की थी तारीफ़
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए आईएएस कृति राज की सरहाना की थी। अखिलेश ने एक्स पर लिखा था कि 'स्वयं घूँघट में जाकर, उप्र की चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ा परदा उठाकर सच्चाई दिखाने वाली साहसी महिला अधिकारी को संभलकर रहना होगा नहीं तो इस डॉक्टर-दवाई के बिना चलने वाली उप्र की बीमारू चिकित्सा व्यवस्था के गोरखधंधे के खुलासे से शर्मसार हुई भाजपा सरकार कहीं ज्ञानवर्धन के बहाने उनको अध्ययन हेतु विदेश ही न भेज दे। सुना है इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य मंत्री जी ‘अस्वस्थ-अवस्था’ में हैं। अब Expiry Date की दवाई से रोगी को ठीक करने की जुमांटी (जुमला+गारंटी) देनेवाली भाजपा सरकार की भी Expiry Date निकट आ गयी है।' उस समय अखिलेश यादव का यह ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ था।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन