: गंगा और पांडु नदियों में आई बाढ़ से फतेहपुर के 15 गांव प्रभावित, 400 से अधिक परिवार बेघर!
THE LUCKNOW TIMES
Fri, Aug 22, 2025
Post views : 82
गंगा और पांडु नदियों में आई बाढ़ से फतेहपुर के 15 गांव प्रभावित, 400 से अधिक परिवार बेघर!
https://youtu.be/KtD32dds2FA दरअसल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील के गंगा कटरी के बाढ़ प्रभावित गांव में अधिकारी प्रभावित गांवों तक नहीं जाते हैं। रास्ते डूब चुके हैं और नाव ही एक सहारा है जहां से बाढ़ प्रभावित गांव जाया जा सकता है।15 गाँव गंगा किनारे है।खतरे के निशान से गंगा का जलस्तर 35 सेंटीमीटर ज्यादा है।गुरुवार शाम फिर जलस्तर बढा तो किसान और ग्रामीणों की धड़कने तेज हो गई।महुआ घाटी में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में करीब 85 परिवारों से 400 से अधिक लोग रह रहे हैं जिनमें से एक दर्जन परिवार तिरपाल न मिलने पर बुरी तरीके से प्रभावित है।महिलाएं और बच्चे बारिश और ठंडी हवाओं से बचने के लिए पतली पन्नी का सहारा ले रहे हैं।कई लोगों का आरोप है कि उन्हें तिरपाल नहीं दिया गया और जिनके पास था उनको मिल गया है।वही बाढ़ प्रभावित गांव से निकालकर के लोग राहत शिविर में लगातार पहुंच रहे हैं। वहीं जानवरों के लिए भूसा और हरे चारे की कमी से ग्रामीण बाढ़ में उतरकर चारा काटने को मजबूर है।तहसीलदार अचलेश सिंह का कहना है कि राहत शिविरो में पीड़ितों के लिए इंतजाम किए गए यदि किसी को तिरपाल की कमी है तो शिकायत करने पर उसे तिरपाल दिया जाएगा सबके लिए पर्याप्त इंतजाम किये गए है।छोटे बच्चे,महिला,पुरुष,बुजुर्ग एवं मवेशियों के लिए दवा वितरण किया जा रहा है।पशु चिकित्सक प्रभारी डाक्टर स्नेहलता गुप्ता ने बताया अब तक 417 पशुओ का टीकाकरण,130 पशुओ का टैगिग एवं 380 बड़े एवं 150 बकरियों को कृमि नाशक दवाएं वितरित की गई है।पशुओ को रोगों से बचाव के लिए देवमई व गोपालगंज पशु अस्पतालो की टीम लगी है।यहाँ डा.सतोष शर्मा,राममिलन सिंह,पशु मित्र आशुतोष,शिवम तिवारी,सौरभ सिंह,अशोक व छोटू आदि लगे है। आपको बता दें अब तक महुआ घाटी शिविर में जाड़े का पुरवा,बिंदकी फार्म,कालीकुंडी,सदनहा,मदारपुर,बड़ाखेड़ा,दरियापुर कटरी,मल्हुखेड़ा के लोग अपने परिवारों सहित पहुँच चुके और पहुँच रहे है।गुरुवार को सदनहा की महिला रेखा को प्रसव पीड़ा हुई।24 घण्टे तैनात एंबुलेंस से तुरंत गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा बच्ची ने जन्म लिया और शिविर मे किलकारिया गूँज उठी। उधर बेनीखेड़ा और रामघाट के लोगो के लिए खांगल बाबा बाढ राहत शिविर डोमनपुर मे बनाया गया है।ये शिविर कानपुर के सिकठिया होकर जाना पड़ता है।यहाँ तीन गाँवो से 130 परिवार 500 के करीब लोग रह रहे है।राजस्व लेखपाल अभिमन्यु पटेल,अतुल,बृजेन्द्र प्रताप,कानून गो रघुराज की ड्यूटी लगाई गई है।बाढ़ शिविरो में भोजन आशापुर पंचायत भवन से बनाकर वितरित किया जा रहा है।आज पहुुंचेगी पूर्व केंद्रीय मंत्री
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन