नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां को 'कॉलर ऑफ़ सेंट फ़ैक्टना' सम्मान : नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां को 'कॉलर ऑफ़ सेंट फ़ैक्टना' सम्मान प्रदान किया गया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
आसिम अज़ीज़
Wed, Oct 7, 2026
नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां को 'कॉलर ऑफ़ सेंट फ़ैक्टना' सम्मान प्रदान किया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर। आयरलैंड के हाउस ऑफ़ मैकार्थी री द्वारा रामपुर के अंतिम शासक नवाब रज़ा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां को 'कॉलर ऑफ़ सेंट फ़ैक्टना' सम्मान प्रदान किया गया है। यह यह सर्वोच्च श्रेणी का सम्मान असाधारण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शाही परिवारों को दिया जाता है।
नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को यह सम्मान प्रदान करते हुए शाही परम्परा के संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की गई है।
हाउस ऑफ़ मैकार्थी री द्वारा नवेद मियां के अलावा एलिजाबेथ क्लेयर मैकार्थी, प्रिंसेस ऑफ कार्बेरी, टीग डेनियल पैट्रिक मैकार्थी, बेंथीम और स्टीनफर्ट के प्रिंस जॉर्ज-विक्टर कार्ल जोसियस, बेंथीम और स्टीनफर्ट की राजकुमारी मेडेलीन, बेंथीम और स्टीनफर्ट के प्रिंस मैक्सिमिलियन, कर्नल डॉ. जॉन अनुपम दास, काइल शॉन बंकर, माइकल फिट्ज़पैट्रिक को इन सम्मान से नवाज़ा जा चुका है।
पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने इस सम्मान के ऐतिहासिक महत्व के बारे मेंबताया कि सेंट फ़ैक्टना छठी शताब्दी के एक महान आयरिश संत थे, जिन्होंने वेस्ट कॉर्क के रॉसकार्बेरी में एक प्रसिद्ध मठवासी स्कूल की स्थापना की थी। वे डायोसीज़ ऑफ़ रॉस के संरक्षक संत हैं, जो मैकार्थी री वंश के ऐतिहासिक क्षेत्र कारबरी से गहराई से जुड़ा हुआ है।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन