: गंगा दशहरा पर्व पर कानपुर में 3 नदी में डूबे,मौत, डूब रही किशोरी को बचाने के लिए कूदे थे 2 युवक!
THE LUCKNOW TIMES
Thu, Jun 5, 2025
Post views : 91
गंगा दशहरा पर्व पर कानपुर में 3 नदी में डूबे,मौत, डूब रही किशोरी को बचाने के लिए कूदे थे 2 युवक!
उत्तर प्रदेश कानपुर : दरअसल जनपद कानपुर जिले के बिल्हौर में गुरुवार को गंगा दशहरा पर गंगा नहाने के लिए पहुंचे दो युवक और एक किशोरी डूब गए, स्थानीय लोगों ने जब तीनों को डूबता हुआ देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, चीख-पुकार सुनकर गोताखोर मौके पहुंचे और तीनों की तलाश की शुरू की, काफी कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने तीनों को बाहर निकाला लिया इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी बिल्हौर अमरनाथ व बिल्हौर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस एम्बुलेंस की मदद से तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने दोनों युवक और किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी है, वहीं तीनों की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है, पुलिस के मुताबिक, बिल्हौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्लूपुरवा मजरे सेन में अपने रिश्तेदार के यहां कानपुर देहात के शिवली थाना निवासी बलराम पुत्र चंदा उम्र (22) वर्ष और कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत समुवा गांव निवासी संदीप पुत्र रामविलास उम्र (22) वर्ष पहुंचे हुए थे, गुरुवार की सुबह जब बलराम और संदीप दोनों गंगा में नहाने के लिए जा रहे थे, तभी प्रियंका पुत्री सर्वेश उम्र (14) वर्ष की उनके साथ नहाने के लिए चली गई, इस दौरान जब तीनों गंगा में नहा रहे थे, तभी अचानक वह गहरे पानी में चले गए, लोगों ने जब तीनों को डूबता हुआ देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई, शोर-शराबा सुनकर गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाई और काफी कड़ी मशक्कत के बाद प्रियंका व बलराम को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया, संदीप की तलाश में गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया काफी देर के बाद जाल के माध्यम से गोताखोरों ने संदीप की तलाश कर उसे भी बाहर निकाल लिया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया, किसी भी तरह की हंगामा की स्थिति न बने, इसको लेकर एसीपी बिल्हौर अमरनाथ कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जैसे ही तीनों की मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो रोते और बिलखते हुए परिजन भी मौके पर पहुंच गए, इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है, इस पूरे मामले में बिल्हौर एसीपी अमरनाथ ने बताया कि बिल्हौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्लूपुरवा गांव में एक खेत है, जिसमें लोग खेती किसानी करते हैं, उसी के सामने से गंगा जी बह रही है, उन्होंने बताया कि गंगा में गुरुवार की सुबह प्रियंका नाम की बच्ची गंगा में स्नान करने के लिए गई थी, जब वह डूबने लगी तो उन्हीं के घर पर रिश्तेदारी में आए हुए दो लोग संदीप और बलराम भी बच्ची को बचाने के लिए गंगा में कूद गए, इससे तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए, सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण-गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकाल कर सीएससी भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन