Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं, जांच में पकड़ी गईं

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: विश्व ओज़ोन दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण विज्ञान विभाग बरेली कॉलेज बरेली द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Sep 18, 2025
Post views : 73

विश्व ओज़ोन दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण विज्ञान विभाग बरेली कॉलेज बरेली द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

  उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में विश्व ओज़ोन दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण विज्ञान विभाग, बरेली कॉलेज बरेली द्वारा एनवायरनमेंट,एग्रीकल्चर एंड एजुकेशन सोसायटी (EAES) बरेली(उ.प्र.)के सहयोग से विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक थीम के तहत दो दिवसीय आयोजन किया गया।इस दौरान विभाग ने पोस्टर,निबंध,भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं के साथ विचार संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया,15 सितम्बर को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन वर्गों में किया गया था जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रति भागियों ने अपनी रचनात्मकता,ज्ञान और अभिव्यक्ति के माध्यम से ओज़ोन परत संरक्षण का संदेश दिया।आज कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो0,एपी, सिंह,निदेशक,स्ववित्तपोषित पाठयक्रम सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0,जसपाल सिंह, समन्वयक,पर्यावरण विज्ञान विभाग,बरेली कॉलेज बरेली ने की उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ओज़ोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा कवच है,जिसका संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।वहीं उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित न रहकर पर्यावरणीय जागरूकता को समाज तक पहुँचाएँ और सतत विकास के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।कार्यक्रम की संयोजिका डॉ0,अनामिका अग्रवाल ने कहा कि ओज़ोन परत संरक्षण के प्रति जागरूकता आवश्यक है। प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को सीखने और अभिव्यक्ति का अवसर देती हैं।उन्होंने युवाओं की भागीदारी को सकारात्मक बदलाव का आधार बताया।अंत में सभी सहयोगियों और प्रति भागियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सभी सदस्य डॉ0,योगेश शर्मा,डॉ0,विवेक त्रिपाठी,डॉ0,मेहमूद हुसैन,डॉ0,अजिता तिवारी,डॉ0,तृप्ता वर्मा,डॉ0,विवेक त्रिपाठी डॉ0,महेश जोशी एवं डॉ0,निष्ठा सेठ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विभाग के शोधार्थियों अंजली अफ़री ज़ुल्फ़िकार,मुकेश,नीरज,मंजीत, निकिता त्रिपाठी तथा एमएससी,छात्र प्रदीप राणा,दिनेश और अभिषेक, नितिन ने संयुक्त रूप से किया।समापन सत्र में डॉ0,गौरव भूषण ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी अतिथियों,निर्णायकों,प्रति भागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन