Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पहलगाम घटना: गुस्से में उन्नाव, सोशल मीडिया तक पारा गर्म

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Apr 24, 2025
Post views : 126

 

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान✍️

UnnaoNews। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से उन्नाव के सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना की भर्त्सना चल रही है। जिसमें आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की लोग मांग कर रहे हैं। इसके अलावा गांव तथा शहर की गली-मोहल्लों पर लोग केवल आतंकी हमले को लेकर ही आपस में बहस कर रहे हैं।

वहीं अलग अलग इलाकों में राजनितिक दलों से लेकर समाजिक संगठनों द्वारा सड़को पर आतंकवाद के खिलाफ पुतला जलाया जा रहा है।

आतंकी हमले में 26 जान जाने पर उन्नाव जिले की जनता भी गुस्से में है। जिसको लेकर जिले के चल रहे अधिकतर सोशल अकाउंट पर केवल पहलगाम हमले को लेकर निंदा और भर्त्सना चल रही है। धर्म को पूछे जाने पर अलग-अलग तरह की पोस्ट डालकर गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। फेसबुक और व्हाटसएप ग्रुपों पर आतंकी हमले को लेकर आतंकियों से बदले की बात करते हुए केंद्र सरकार से मांग की जा रही है।

हर गली-मोहल्लो पर हमले की चर्चा

शहर से लेकर गांवों तक बस आतंकी हमले पर ही चर्चा चल रही है। कहीं पर कश्मीर से होते हुए आजादी से पहले पाक से भारत आए परिवारों में उस पल को याद किया जा रहा है। उन्नाव में आज़ादी के बाद बटवारे के बाद पाकिस्तान से आने वाले परिवार आज बस इसी चर्चा पर रहे कि तब भी भाग कर आए थे, इसी तरह धर्म पूछ पूछ कर मारा गया था।

बॉलीवुड में भी गुस्सा

उन्नाव शहर के रामपुरी मोहल्ले के रहने वाले विशाल मिश्रा बॉलिवुड फिल्मों में गायक एवम संगीतकार के रुप मे काम कर रहे हैं। जिनकी एनिमल, देवा, बड़े मियां छोटे मियां, रुस्लान, खुदा हाफिज़, समेत कई फिल्मों में मशहूर गानें आ चुके है। जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट पर पोल्ट डालते हुए लिखा कि "ईश्वर इसका हिसाब करना"।

[caption id="attachment_10131" align="alignnone" width="1024"] एसपी उन्नाव: दीपक भूकर[/caption]

सोशल मीडिया पर पुलिस की नज़र

इधर, एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर सोशल मीडिया पुलिस टीम द्वारा एक्स (ट्विटर), व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24×7 निगरानी की जा रही है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन