: पौधे लगा पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प,बतौर मुख्य अतिथि एएसपी अखिलेश सिंह
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Thu, Jul 10, 2025
पौधा लगाना दरख़्त बनाना : असलम मदनी
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️
उन्नाव। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को शहर के दादामियां चौराहा पर दावते इस्लामी इंडिया की संस्था जीएनआरएफ फाउंडेशन की तरफ से पर्यावरण संरक्षण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह और शहर कोतवाल अवनीश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष नियाज़ अहमद भी शामिल हुए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व, पौधों को लगाने एवं इनकी देखभाल करने आदि पर जानकारी प्रदान करते हुए लगाए गए वृक्षों की संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए लोगों को एक-एक पौधा भेंट किया गया।

कार्यक्रम में शामिल हुए एएसपी अखिलेश सिंह ने कहा कि पारिस्थितिकी और पर्यावरणतंत्र बिना वृक्षों के संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह यथा संभव पेड़ लगाए। जो आगे चलकर अन्य लोगों के लिए छाया के साथ साथ फल भी दे सकें।

आयोजित कार्यक्रम में सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने कहा कि वृक्षों से शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होती है, जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। अत: सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। अपने जनपद को हरा भरा बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करें।

पौधा वितरण कार्यक्रम में सपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नियाज़ अहमद ने कहा कि हमारे भविष्य के लिए शुद्ध वातावरण व शुद्ध वायु की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पौधों का रोपण व उनका संरक्षण करना अति आवश्यक है।

कार्यक्रम का समापन करते हुए जीएनआरएफ फाउंडेशन संस्था के जिलाध्यक्ष असलम मदनी ने कहा कि पौधा लगाना और दरख़्त बनाने के उद्देश्य से पौधे लगाने की अपील की। आयोजित किए गए ‘पर्यावरण संरक्षण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम में सभी से यह निवेदन भी किया गया कि वे उस पौधे को, जो उन्हें प्राप्त हुआ है अपने-अपने घरों में रोपित कर संरक्षित करें क्योंकि यह पौधा मात्र एक उपहार ही नहीं है, भविष्य की सांसें हैं।

इस अवसर पर सैय्यद वसीक अत्तारी, मेराजउद्दीन सभासद, फिरोज़ कमाल (गुड्डू), निजामउद्दीन अत्तारी, आसिम अली, परवेज अहमद (शानू) रियाज़ अहमद मुखिया, मौलाना आमिल मदनी, मौलाना अब्दुल्ला मदनी, ज़की, सैफ़ खान आदि लोग मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन